साउथ के फिल्म प्रोड्यूसर रविंदर चंद्रशेखरन को एक बिजनेसमैन के साथ 15.83 करोड़ की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) की एंट्रस्टमेंट डॉक्यूमेंट फ्रॉड (ईडीएफ) विंग-I ने गुरुवार को रविंदर चंद्रशेखरन को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि उन्होंने नगर निगम के सॉलिड वेस्ट को एनर्जी में बदलने के बिजनेस प्रपोजल के साथ एक बिजनेसमैन से 15.83 करोड़ रुपये की धोखाखड़ी की है। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है और रविंदर को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है।
पुलिस ने कहा कि ‘मदव मीडिया प्राइवेट लिमिटेड’ के बालाजी कापा ने ग्रेटर चेन्नई पुलिस कमिश्नर के सामने शिकायत दर्ज कराई कि अक्टूबर 2020 में लिब्रा प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के 39 साल के रविंदर चंद्रशेखरन ने उनसे संपर्क किया। उन्होंने नगर पालिका के सॉलिड वेस्ट को एनर्जी में बदलने के लिए एक नया बिजनेस प्रपोजल रखा और फाइनेंस की सहायता मांगी। उन्होंने 17 सितंबर 2020 को एक इन्वेस्टमेंट एग्रीमेंट किया और बालाजी कापा ने 15.83 करोड़ का पेमेंट किया। रकम मिलने के बाद रविंदर ने न तो एनर्जी का कारोबार शुरू किया और न ही रकम वापस की।
शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया और EDF ने जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान ये पता चला कि रविंदर ने बालाजी कापा से इन्वेस्टमेंट हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। फिल्म प्रोड्यूसर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva