November 28, 2023   harshad



ऑटो की सवारी और पीछे दौड़ते सुरक्षाकर्मी; हैदराबाद में राहुल गांधी का नया अंदाज...

हैदराबाद. तेलंगाना में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी नए अंदाज में दिखे। मंगलवार को हैदराबाद के जुबली हिल्स में उन्होंने ऑटो की सवारी की। सोशल मीडिया पर हैदराबाद की सड़कों पर घूमते उनका 45 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में ऑटो के पीछे सुरक्षाकर्मी और कार्यकर्ता दौड़ते हुए देखे जा सकते हैं।  

तेलंगान विधानसभा चुनाव को लेकर आज प्रचार का अंतिम दिन है। तमाम पार्टी नेता वोटरों को लुभाने के लिए जोर-आजमाइश कर रहे हैं। मंगलवार को राहुल गांधी भी अलग अंदाज में नजर आए। हैदराबाद की जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र में राहुल गांधी ने महमूद पैराडाइज फंक्शन हॉल में ऑटो चालकों, श्रमिकों और स्वच्छता कर्मचारियों के साथ बातचीत की। 

इस दौरान राहुल गांधी ऑटो की सवारी करते भी दिखे। कांग्रेस नेता का ऑटोरिक्शा में सवारी करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 45 सेकंड के वीडियो क्लिप में राहुल गांधी को अपने सुरक्षा गार्डों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से घिरे हुए एक ऑटोरिक्शा में सवारी का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। 

गौरतलब है कि इससे पहले राहुल गांधी अक्टूबर महीने में हैदराबाद की सड़कों पर बच्चों को अपने हाथ से डोसा बनाकर खिलाते हुए कैमरे पर कैद हुए थे। बता दें कि तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होना है, जिसका परिणाम 3 दिसंबर को आएगा। तेलंगाना में केसीआर की पार्टी बीआरएस और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है।

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva