सर्दियों के मौसम में गोंद के लड्डू खाना अच्छा माना जाता है। ये शरीर को गर्म रखते हैं और शरीर में हो रहे दर्द से निपटने में मदद करते हैं। ये खाने में तो टेस्टी होते ही है, साथ ही इसे खाने से भरपूर मात्रा में बॉडी को कैल्शियम और प्रोटीन मिलता है। इसे खाने से हड्डियों को मजबूती मिलेगी, साथ ही ये मांसपेशियों को मजबूत करने में सक्षम हैं। यहां जानिए गोंद के लड्डू बनाने की रेसिपी-
गोंद के लड्डू बनाने के लिए आपको चाहिए...
- गेहूं का आटा
- गुड़ पाउडर
- घी
- गोंद
- सूखा नारियल
- बादाम और काजू
- इलायची पाउडर
कैसे बनाएं गोंद के लड्डू
लड्डू बनाने के लिए एक भारी तले की कढ़ाई लें और उसमें एक बड़ा चम्मच घी
गर्म करें। घी के पिघलने पर इसमें कटे हुए बादाम और काजू डाल दें। फिर
सुनहरा भूरा होने तक भूनें। ठंडा होने के बाद इन मेवों को दरदरा पीस लें।
अब पैन में थोड़ा कसा हुआ सूखा नारियल डालें और एक या दो मिनट के लिए
भूनें। मेवे और नारियल के मिश्रण को निकाल कर एक प्लेट में रख लें। इसके
बाद, गोंद को भुनने के लिए घी गर्म करें। आपको गोंद को तब तक भूनना है जब
तक वह फूल न जाएं। इसे ठंडा होने दें और मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें। अब
पैन को फिर से गर्म करें और उसमें करीब 3 टेबल स्पून घी डालें। घी के मेल्ट
हो जाने पर इसमें गेहूं का आटा डालकर सुनहरा होने तक भून लें। इसे आप
लगातार चलाते रहें वरना आटा जल जाएगा। आटा भुन जाने के बाद इसे आंच से उतार
लें और इसमें तले हुए मेवे और गोंद डालें। इलायची पाउडर और गुड़ डालें।
इसे अच्छे से मिला लें। अब छोटे-छोटे हिस्से लें और इसे लड्डू की शेप दें।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva