रायपुर 20 दिसंबर/ भारतीय साहू राठौर महासभा नई दिल्ली का 16वां महा अधिवेशन भंसाली मैरिज पैलेस टाटीबंध रायपुर में आयोजित होने जा रहा है! यह कार्यक्रम 21 एवं 22 दिसम्बर तक याने दो दिन तक चलेगा।
कार्यक्रम के संयोजक प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कुमार सरजू प्रसाद साहू एवं प्रांतीय सचिव रामलाल गुप्ता ने बताया कि आयोजन के पहले दिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रांतीय पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में सामाजिक सुधार एवं उत्थान के लिए अनेक कार्य योजनाओं पर चर्चा की जाएगी एवं प्रस्ताव पारित किया जाएंगे! इस आयोजन में संपूर्ण देश से तैलिक साहू राठौर समाज के प्रतिनिधि भाग लेने रायपुर पहुंच रहे हैं!
बैठक के पहले चरण में सर्वप्रथम मां कर्मा की पूजा अर्चना के पश्चात अतिथि सत्कार होगा और कार्यकारिणी की बैठक होगी। दूसरे चरण में चर्चा का निष्कर्ष और प्रस्ताव पारित किया जाएगा!
संध्या कालीन बेला में करण साहू द्वारा निर्देशित "मोर भंवरा" सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति होगी!
कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रथम चरण में नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय उमेश नंदलाल साहू जी सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे!
उसके बाद दूसरे चरण में "पारिवारिक परिचय समारोह" होगा। इसमें विवाह योग्य युवक युवती अपने माता पिता और परिवार सहित अपना परिचय देंगे। यह नवाचार का प्रयोग है! इसके पूर्व के परिचय सम्मेलन में मंच पर केवल युवक युवती ही अपना परिचय देते रहे हैं। ऐसे में पूरा और व्यवस्थित परिचय नहीं मिल पाता था। अब नए प्रयोग के तहत युवक युवती अपने पारिवारिक सदस्यों की उपस्थिति में अपना परिचय बेहिचक दे सकेंगे। युवक युवती के अतिरिक्त परिवार के अन्य सदस्य भी अपना पारिवारिक परिचय दे सकते हैं। इससे समाज में एक सकारात्मक वातावरण निर्मित होगा और वैवाहिक रिश्ता जोड़ने में सुविधा होगी। इसके लिए पूर्व से संगठन के कुछ परिवारों की सूची बनाई जा चुकी है!
इस अवसर पर सम्माननीय उमेश नंदलाल साहू जी राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा दिल्ली सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश, दिल्ली प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार राज्य से संगठन के प्रतिनिधि और सामाजिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता सर्वश्री संजय नारायण साहू जी, राम सहाय साहू जी लखनऊ, प्रकाशम जी आंध्र प्रदेश, संजय शाह जी, अभिषेक गुप्ता जी बिहार, श्रीमती भावना साहू भोपाल, नरेंद्र साहू जी ब्यावरा, सुनील साहू जी अमरावती, गणेश साहू जी नागपुर, एस पी गुप्ता जी, रतिलाल गुप्ता जी मुंबई, श्रीनारायण जी, केशव जी सूरत गुजरात, श्रीमती शीला गुप्ता जी पंजाब, मंजू करमोरे जी महाराष्ट्र, डॉ अनीता साहू जी प्रयागराज, डॉ आशा साहू जी अमेठी, कंचन राठौर जी शाहजहांपुर, ललिता राठौर जी औरैया, रीता कुमारी जी उप्र, राजेश राठौर जी, श्रीमती राशि बत्रा जी राजस्थान, संपूर्णानंद गुप्ता जी उप्र, आर के साहू जी सागर मप्र, राजमणि साहू जी आंबेडकर नगर उप्र, शैलेश साहू जी जबलपुर मप्र, सुनील साहू जी भोपाल मप्र कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने विशेष रूप से रायपुर छग पहुंच रहे हैं।
बता दें कि प्रांतीय वैश्य तैलिक साहू समाज छत्तीसगढ़ भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा दिल्ली से संबद्ध है। इस महासभा की स्थापना पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय रामनरायण साहू जी ने की थी। वर्तमान में इस राष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय उमेश नंदलाल साहू जी नागपुर हैं।
आयोजन के अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों एवं प्रतिभाशाली लोगों का सम्मान किया जाएगा!
इस अधिवेशन को सफ़ल बनाने के लिए वैश्य साहू समाज रायपुर और वैश्य तैलिक साहू समाज छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण तत्परता से जुटे हुए हैं! इस अवसर पर सर्वतेली समाज छत्तीसगढ़ के प्रमुख शाखाओं, छत्तीसगढ़ साहू संघ (झरिया साहू समाज), हरदिया साहू समाज, दुबेलिया साहू समाज, राठौर कन्नौजिया तेली समाज और महाराष्ट्रीयन तेली समाज को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। सभी प्रतिभागियों से अपेक्षा की गई है कि वे समाज को एकीकृत करने और अग्रगामी बनाने हेतु सकारात्मक पहल करेंगे और ठोस कार्य योजना पर कार्य करने सहमत होंगे। माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ सर्वतेली समाज को एकीकृत करने में इस अधिवेशन की प्रभावशाली भूमिका रहेगी।
प्रांतीय वैश्य साहू समाज छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने सर्वतेली समाज बंधुओं को आयोजन में शामिल होने की अपील की है!
इस अवसर पर इंटरनेशनल वैश्य महासम्मेलन ने कार्यक्रम की सफलता हेतु शुभ कामनाएं प्रेषित की है।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva