जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रविवार 1 मई 2022 को दबंगों में 12वीं के छात्र मिथिलेश यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना को लेकर इलाके में तनाव है।
प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान दो छात्र गुटों में हुई झड़प देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक गुट के समर्थन में जुटे दबंगों ने 12वीं कक्षा के एक छात्र को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। घटना छात्र के परिजनों में कोहराम मचा है।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार 1 मई 2022 को जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव स्थित रामरूप सर्वोदय इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान के प्रैक्टिकल की परीक्षा थी। बयालसी गल्र्स इंटर कॉलेज जलालपुर के 241 विद्यार्थियों का रामरूप सर्वोदय इंटर कॉलेज में सेंटर था। प्रधानाचार्य लल्लू राम यादव ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे फाइल देखने को लेकर छात्रों में विवाद हो गया।
इसके बाद गल्र्स इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह को फोन कर सूचित किया गया। उन्हें बताया गया कि आपके विद्यालय के छात्रों ने आपस में विवाद किया है। सूचना पर दो-तीन शिक्षक कॉलेज पहुंचे और सभी को शांत कराकर प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू कराई। दोपहर 12 बजे अचानक 20 से 25 युवक कॉलेज परिसर में दाखिल हुए।
इन लोगों ने वहां उपस्थित शिक्षकों को गाली देते हुए छात्रों में से मिथिलेश यादव पुत्र उपेंद्र यादव निवासी नेवादा भक्ता को पकड़ लिया। उसे क्लास से घसीटकर बाहर लाया और लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। वह बचाओ-बचाओ चिल्लाता रहा लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई कि उन युवकों से भिड़े। इस दौरान हमले में मिथिलेश लहूलुहान होकर बेहोश हो गया।
शिक्षकों ने किसी तरह बीच-बचाव कर घायल छात्र को अपने कब्जे में लिया। इधर बाहरी युवक उत्पात मचाते हुए परिसर से निकल गए। घायल छात्र को प्राइवेट वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी भेज दिया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें : मौसेरे भाई की पत्नी के इश्क में हुई थी बीफार्मा के छात्र सुमित पाल की हत्या
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva