तरबूज में नेचुरल शुगर होती है. तरबूज गर्मियों का पसंदीदा फल है. इसमें मौजूद वाटर कंटेंट की वजह से ये न सिर्फ बॉडी को हाइड्रेट रखता है बल्कि सेहत को कई कमाल के स्वास्थ्य लाभ भी देता है, लेकिन क्या डायबिटीज के रोगी तरबूज का सेवन कर सकते हैं? तरबूज खाने से ब्लड शुगर लेवल पर असर पड़ता है? डायबिटीज होने पर हम एक चीज में शुगर और कैलोरी की मात्रा का ख्याल रखते हैं. डायबिटीज डाइट (Diabetes Diet) में क्या शामिल करें और क्या नहीं ये हमारी सबसे बड़ी चिंता होती है. खासकर गर्मियों में ऐसे जब ऐसे मिठास से भरपूर फल आते हों जिनको खाने के लिए हम सभी तरसते हैं. एक तरबूज में कितनी शुगर होती है और यह डायबिटीज वाले लोगों को कैसे प्रभावित करता है जानने के लिए पढ़ते रहें.
क्या तरबूज से डायबिटीज रोगियों का ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) बढ़ जाता है? ये सवाल बहुत से डायबिटीज पेशेंट्स के जहन में उठता होगा. तरबूज (Watermelon) का सेवन डायबिटीज से जुड़ी कुछ जटिलताओं के जोखिम को कम करने में बहुत मदद करता है. तरबूज में मध्यम मात्रा में लाइकोपीन होता है. यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है. लाइकोपीन कुछ हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने में भी मदद करता है. अध्ययन बताते हैं डायबिटीज रोगियों को हार्ट की दिक्कतें ज्यादा परेशान करती हैं.
डायबिटीज एक बीमारी है जो खून में ग्लूकोज लेवल के बढ़ने से होती है. यह तब हो सकता है जब अग्न्याशय में बीटा सेल्स डैमेज हो जाती हैं. ये हार्मोन इंसुलिन के स्राव के लिए जिम्मेदार होते हैं. क्या तरबूज खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है? डायबिटीज के रोगियों द्वारा सेवन किए जाने पर ताजे कटे तरबूज का एक छोटा सा हिस्सा उन्हें कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है! भले ही खरबूजे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा है. कम मात्रा में सेवन करने पर ये डायबिटीज रोगियों को नुकसान नहीं पहुंचाता है. इसमें लो कैलोरी और कार्ब्स भी होते हैं, जिससे ये वेट कंट्रोल करने में सहायता करता है जो डायबिटीज में बेहद जरूरी है.
इसके अलावा तरबूज के बीज, जिन्हें आमतौर पर लोग फेंक देते हैं, डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. तरबूज के बीज ओमेगा 3 फैटी एसिड, ओमेगा 6, प्रोटीन, पोटेशियम, जिंक और कई विटामिन जैसे पोषक तत्वों का एक पावरहाउस हैं.
आमतौर पर टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों के लिए तरबूज का सेवन करना, रस पीना सुरक्षित माना जाता है, लेकिन याद रखें सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें. इसके अलावा तरबूज का सेवन करना चाहिए या नहीं ये आपके ब्लड शुगर लेवल पर भी डिपेंड करता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने डॉक्टर की सलाह पर ही सेवन करें.
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva