Sawan month 2023 : आपको बता दें कि इस बार हिन्दू कैलेंडर (panchang) के अनुसार अधिक मास है. इसका अर्थ यह हुआ कि इस बार साल में 12 नहीं बल्कि 13 महीने होंगे. यह अधिक मास सावन का होगा. 19 साल बाद 10 जुलाई से 16 अगस्त तक सावन का पवित्र महीना होगा. ऐसे में बाबा भोलेनाथ की कृपा पाने का अवसर भक्तों को और मिल जाएगा. आपको बता दें कि इसके पहले 2004 में ऐसा संयोग हुआ था. और क्या है इस बार सावन महीने में खास चलिए जानते हैं इस लेख में.
1- इस बार सावन का महीना 04 जुलाई से शुरू हो रहा है जिसका समापन 31 अगस्त को पूर्णिमा के दिन होगा. यानी कुल 59 दिन तक सावन चलेगा. आपको बता दें कि इस बार सावन के महीने में 19 साल बाद मलमास भी पड़ रहा है.

2- इस बार सावन पहले 13 दिन तक चलेगा 04 जुलाई से 17 तक उसके बाद 18 जुलाई से 16 अगस्त तक मलमास रहेगा जिसका समापन अमावस्या को होगा. इसके बाद 17 अगस्त को फिर से सावन शुरू होगा जो 31 अगस्त तक चलेगा. ऐसे में इस बार सावन का व्रत दो हिस्सों में रखा जाएगा, पहला 13 दूसरा 15 दिन.



Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva