May 12, 2023   gpsahu



अगर आपके घर में हैं बहुत ज्यादा मच्छर तो होम गार्डेन में लगा लीजिए ये पौधे

गर्मी के मौसम में मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है जिसके कारण मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियां चरम पर होती हैं. ऐसे में एहतियात बरतना जरूरी है. इससे बचने के लिए कुछ लोग क्वाइल जलाते हैं तो कुछ मच्छरदानी लगाते हैं. जबकि मच्छर भगाने का एक पर्मानेंट नुस्खा है जिसको अगर आप एक बार अपना लें तो कभी भी विषैले मच्छर आपके घर के आस पास भी नहीं फटकेंगे. असल में हम लेख में आपको कुछ पौधों को लगाने का सुझाव दे रहे हैं जिससे मच्छर कोसों दूर भागते हैं, तो चलिए जानते हैं उनके नाम इस आर्टिकल में.

मच्छर भगाने वाले पौधे

  • सबसे पहले नंबर पर आता है लेमन ग्रास. इनको लगाने से मच्छर दूर भागते हैं. इसकी अम्लीय गंध मच्छरों को बहुत कम भाती है जिसके कारण इसको लगाना अच्छा होता है बालकनी में.
  • पुदीना की महक भी मच्छरों को दूर भगाती है. इसे लोग खाने और स्किन पर लगाने के काम में ले आते हैं. इसके अलावा आप गेंदे के फूल को भी घर में लगा सकती हैं. यह भी मच्छरों को दूर रखते हैं.
  • लैवेंडर का पौधा भी आप घर में लगा सकती हैं. इससे भी मच्छर कोसों दूर होते हैं. इससे पूरा घर महकता भी है और मच्छर से भी बच जाते हैं. इसके अलावा मच्छरों से बचने के लिए सिट्रनेला लगा सकते हैं. इसकी खुशबू मच्छर को घर में आने से रोकती है.
  • कई डिशेस में बेसिल (Basil) का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने तक ही इन पत्तों के फायदे सीमित नहीं हैं बल्कि मच्छरों को भगाने में बेहद असरदार साबित हो सकेते हैं ये. इसलिए इस पौधे को लगाना भी अच्छा होगा.

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva