May 13, 2023   gpsahu



हेयर फॉल की वजह कहीं गंदा हेयर ब्रश तो नहीं? जानिए इसे साफ करने का सही तरीका

आपके बालों को सबसे नजदीक से छूने वाली चीज के बारे में जानते हैं आप? जी हां, हम हेयर ब्रश की बात कर रहे हैं। सिर्फ टूटे हुए बाल ही नहीं, बल्कि मृत त्वचा कोशिकाएं, हेयर जैल, लीव-इन कंडीशनर, आपकी खोपड़ी से निकलने वाला तेल, फंगस, बैक्टीरिया, रूसी और बहुत कुछ आपके हेयर ब्रश को झेलना पड़ता है। इसके बावजूद बहुत कम लोग अपने हेयर ब्रश को नियमित रूप से साफ करते हैं। जबकि ज्यादातर लोग न तो उसे साफ करते हैं और न ही इसका तरीका जानते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आपको गंदे हेयर ब्रश से होने वाले नुकसान के बारे में जानना चाहिए। साथ ही इसे साफ करने का सही तरीका (How to clean hair brush) भी हम आपको बताने वाले हैं।

ऑयल, सीरम, लिवइन कंडीशनर जैसी चीजें आपके बालों से हेयर ब्रश में चिपक जाती हैं। जब आप इसे साफ नहीं करते, तो ये आपके बालों में वापस जा सकती हैं। भले ही नंगी आंखों से देखने पर आपको यह साफ लगे, मगर जब आप टॉर्च की लाइट से ब्रश को देखेंगी तो आपको अपने ब्रश में सफेद और पीले रंग के कण दिखेंगे। ये वे प्रदूषक हैं जो आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

आप अपनी पसंद और ब्रश के प्रकार के आधार पर साबुन या शैम्पू का उपयोग कर सकते हैं। चित्र- अडोबी स्टॉक

जब आप अपने ब्रश को नहीं धोते हैं, तो यह स्कैल्प माइक्रोबायोम में असंतुलन पैदा कर सकता है जिससे स्कैल्प में डैंड्रफ और स्कैल्प संक्रमण हो सकता है। जिससे बाल झड़ने लगते हैं।

हेयर ब्रश को साफ करना कितना जरूरी है और इसे कैसे किया जाता है, यह जानने के लिए हमने बात की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चित्रा से। डॉ. चित्रा त्वचा और बालों की एक्सपर्ट हैं और चित्रा कोस्मोडर्मा की सीईओ और फाउंडर भी हैं।

जानिए क्यों जरूरी है हेयर ब्रश को नियमित रूप से साफ करना

1 यदि आप हर दिन अपने ब्रश का उपयोग करते हैं, तो आपको उन्हें सप्ताह में कम से कम एक बार धोना चाहिए। यदि आप कभी- कभी या किसी खास अवसर पर अपने ब्रश का उपयोग करते हैं, तो आपको इसे हर महीने में धोना पड़ सकता है।

2 ब्रश की धुलाई इस बात पर भी निर्भर करती है कि आपको क्या समस्या है और आपके बाल किस स्थिति में हैं। यदि आपको रूसी, ऑयली स्कैल्प है तो आपको निश्चित रूप से कम से कम साप्ताह में एक बार ब्रश को धोना चाहिए।

3 अगर आपके बाल टूटते है तो उसे ब्रश में ही न छोड़े बल्कि आपको उन्हे निकाल देना चाहिए ताकि इससे आपका ब्रश ज्यादा गंदा न हो और आपको एक बार में ब्रश को धोने में ज्यादा समय न लगे। यह बहुत छोटा सा काम है कि जब आपने बाल बनाए और जो बाल टूटे उसे निकाल दिए तो इसे डीर क्लीन करना आपको ज्यादा बड़ा काम नही लगेगा।

यहां जानिए अपने हेयर ब्रश को साफ करने का सही तरीका

स्टेप 1 बालों को बाहर निकालें

सबसे पहली बात, आपको ब्रश से बालों को निकालने की जरूरत है। आप सारे बाल खुद ही निकाल लें, लेकिन आपको किसी पतले टूल की मदद की जरूरत पड़ सकती है, जिससे बालों को बाहर निकालने में मदद मिल सके।

हेयर ब्रश का ठीक से साफ न होना भी हेयर फॉल का कारण बन सकता है।

स्टेप 2 साबुन और स्क्रब लगाएं

आप अपनी पसंद और ब्रश के प्रकार के आधार पर साबुन या शैम्पू का उपयोग कर सकते हैं। यदि आप शैम्पू का विकल्प चुनते हैं, तो ब्रिसल्स की सुरक्षा के लिए सल्फेट फ्री विकल्प चुनें। यदि आपका ब्रश धातु या प्लास्टिक से बना है, तो आप इसे 15 मिनट के लिए साबुन के पानी में भिगो सकते। लेकिन अगर से लकड़ी से बना है तो आप इसे छोड़ सकते है। किसी पुराने टुथब्रश से आप अपने ब्रश को स्क्रब कर सकते है।

स्टेप 3 धोना

अपने ब्रश को कुछ मिनटों के लिए रगड़ने के बाद, इसे धोना है। गर्म पानी से साफ करें और यदि अभी भी साबून या तेल मौजूद हैं, तो दूसरी बार स्क्रब करें। यह सुनिश्चित करने के लिए ब्रश को अच्छी तरह से धोएं कि सारा साबुन या शैम्पू निकल गया है।

स्टेप 4 ड्राई करें

अंत में, अपने ब्रश को इस्तेमाल करने से पहले पूरी तरह से सूखने दें। अतिरिक्त पानी को सोखने के लिए पहले इसे तौलिये से थपथपाएं, फिर अपने ब्रश को हवा में सूखने दें। इसमें कुछ घंटे लग सकते हैं, इसलिए सोने से पहले अपने ब्रश को धोना सबसे अच्छा होता है ताकि अगर आपको इसकी आवश्यकता हो तो यह सुबह तक पूरी तरह से सूख जाए।

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva