High Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल हमारे लिए दोनों काम कर सकता है अच्छा और बुरा. कोलेस्ट्रॉल हमारी कोशिकाओं, हार्मोन और नर्ब्स फाइबर के लिए को बनाने में मदद करता है. हालांकि शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को हाई लेवल आपकी धमनियों को बंद कर सकता है, जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और अन्य हृदय रोग हो सकते हैं. इसलिए चाहे हम इसे महसूस करें या न करें, हमारी हेल्थ में कोलेस्ट्रॉल एक बड़ी भूमिका निभाता है. हमारे भोजन का हमारे कोलेस्ट्रॉल के लेवल पर सबसे पहले प्रभाव पड़ता है. कुछ फूड्स शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल (Bad Cholesterol Level) को बढ़ा सकते हैं, जबकि कुछ इसे कम करने में मदद कर सकते हैं. कोलेस्ट्रॉल लेवल को कैसे कम करें? अगर आप ये सोच रहे हैं तो यहां जानिए आपको हेल्दी कोलेस्ट्रॉल (Healthy Cholesterol) बनाए रखने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं.
ओट्स और जौ घुलनशील फाइबर से भरे होते हैं, जो ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करने में मदद करते हैं. नाश्ते में मूसली खाना या सूप और स्टॉज में जौ शामिल करना कोलेस्ट्रॉल कम करने का एक अच्छा तरीका है.
बादाम, अखरोट और पिस्ता में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं. स्नैक के रूप में मुट्ठी भर नट्स खाने या उन्हें सलाद और मूसली में शामिल करने से आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलेगी.
फैटी फिश जैसे साल्मन, मैकेरल और सार्डिन, ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरी होती हैं, ये सूजन को कम करने और ट्राइग्लिसराइड के लेवल को कम करने में मदद करते हैं.
एवोकाडो भी ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक बड़ा स्रोत है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है.
ट्रांस फैट प्रोसेस्ड फूड्स में पाए जाते हैं, जैसे कुकीज, तले हुए फूड्स. ट्रांस फैट एलडीएल कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाते हैं और एचडीएल (अच्छे) कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है.
सेचुरेटेड फैट मांस, मक्खन और पनीर जैसे प्रोडक्ट में पाए जाता है. बहुत ज्यादा सेचुरेटेड फैट खाने से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है.
प्रोसेस्ड मीट, जैसे सॉसेज, बेकन और हॉट डॉग सोडियम से भरे होते हैं, जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ा सकते हैं और हार्ट डिजीज का रिस्क हो सकता है.
पनीर, बटर और क्रीम, सेचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल से भरे होते हैं. बहुत ज्यादा डेयरी खाने से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है और हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है.
फ्राइड चिकन और फ्रेंच फ्राइज जैसे फ्राइड फूड्स ट्रांस फैट और सेचुरेटेड फैट से भरे होते हैं, जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ा सकते हैं.
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva