ताक रेसिपी: ताक एक मसालेदार छाछ है, जो महाराष्ट्रीन
फलेवर और सामग्री के साथ बनाई जाती है. ड्रिंक मसालेदार, नमकीन, स्पाइसी
होता है और आपके जायके को बदलने का काम करता है.
ताक की सामग्री
- 1 कप दही
- 2 कप पानी
- स्वादानुसार सेंधा नमक
- 1/2 टी स्पून हींग
- 1 जीरा पाउडर
- 1/2 टी स्पून अदरक , कद्दूकस
- 1/2 टी स्पून हरी मिर्च , टुकड़ों में कटा हुआ
- 1 टी स्पून हरा धनिया , बारीक कटा हुआ
ताक बनाने की विधि
1.एक
ब्लेंडर में दही और पानी लें और अच्छी तरह ब्लेंड करें. अगर जरूरत हो तो
और पानी डालें. हींग, जीरा पाउडर और अदरक डालकर फिर से ब्लेंड करें.
2.ड्रिंक को एक जग में निकाल लें और उसमें हरी मिर्च और हरा धनिया डालें. सब चीजों अच्छी तरह मिला लें.
3.बाटी या लंबे गिलास में परोसें.