May 15, 2023   gpsahu



नाभि में तेल डालने पर मिल सकते हैं कई फायदे.

पुराने समय में आज की तरह बाजार एक से बढ़कर एक स्किन केयर प्रोडक्ट्स से नहीं भरा था. उस समय लोग स्किन और सेहत के लिए घरेलू और आयुर्वेदिक नुस्खों का सहारा लेते थे. ऐसा ही एक नुस्खा है नाभि में तेल डालना. नाभि (Belly Button) में तेल डालने पर शरीर में एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. नाभि में तेल डालने को नाभि चिकित्सा कहा जाता था और इसके फायदे पाचन, मेटाबॉलिज्म, इम्यूनिटी और त्वचा में देखे जाते थे. इसके अलावा त्वचा पर भी इस आयुर्वेदिक नुस्खे के फायदे देखने को मिलते हैं. यूं तो नाभि में कई तरह के तेल डाले जा सकते हैं लेकिन नारियल का तेल (Coconut Oil) बेहद फायदेमंद साबित होने वाले तेलों की गिनती में शामिल है.

नाभि में तेल डालने के फायदे |

नाभि में नारियल का तेलडालने के लिए इस तेल को हल्का गर्म कर लें. तेल ना के बराबर गर्म होना चाहिए उससे ज्यादा नहीं. रात में सोने से पहले तेल की 2 से 3 बूंदे नाभि में डालें. रोजाना रात में ऐसा किया जा सकता है. नाभि में तेल डालने पर स्ट्रेस से छुटकारा भी मिल सकता है. इसके अलावा त्वचा को अंदरूनी रूप से हाइड्रेशन मिलता है और स्किन से झुर्रियां हटाने और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में भी नाभि में तेल डालना फायदेमंद साबित होता है.

नारियल के तेल में एंटी-फंगल गुण होते हैं तो नाभि को साफ रखते हैं और किसी भी तरह का इंफेक्शन होने से रोकते हैं. इसके अलावा नारियल तेल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर होता है और रेडनेस, सूजन (Swelling) और नाभि में दर्द हो तो उसे कम करने में मदद करता है. 

इस तेल को नाभि में डालने पर बदबू दूर होती है. नाभि साफ तो हो ही जाती है, साथ ही उसके आसपास की स्किन भी चमकती है. 

नाभि अक्सर शरीर का ऐसा हिस्सा है जिसे लोग नजरअंदाज कर देते हैं और जिसकी सही तरह से सफाई करना भूल जाते हैं. ऐसे में नारियल के तेल को नाभि में डालने पर यह चिंता दूर हो जाती है. इरिटेशन और इंफ्लेमेशन को दूर करने और हीलिंग गुण पाने के लिए भी नारियल का तेल नाभि में डालना फायदेमंद होता है.




Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva