May 15, 2023   gpsahu



आपको भी पसंद है हलवाई के हाथ की बनी बेड़मी पूरी, तो जानें इसे घर पर बनाने का आसान तरीका

पूरी और सब्जी एक ऐसी डिश है जो अमूमन भारतीय घरों में बनाई जाती है. फिर वो मौका चाहे शादी, त्योहारों का हो या फिर कोई दूसरा. बता दें कि पूरी की कई वैराइटी होती हैं. सिंपल आटे से लेकर स्टफिंग वाली पूरी और मसाले वाले पूरी सभी आपने मन को ललचाने के लिए काफी होती हैं. लेकिन इन सबके बीच बेड़मी पूरी हर बार हमारा दिल जीतने के लिए काफी है. बेड़मी पूरी उत्तर प्रदेश की बहुत ही लोकप्रिय डिश है, जिसे दिल्ली में बड़े ही चाव से खाया जाता है. आप पूरे साल बेड़मी पूरी का मजा ले सकते हैं. बेड़मी पूरी को आलू की रसेदार सब्जी, हलवे और रायते के साथ बनाया जा सकता है.

बेड़मी पूरी गेहूं के आटे और उड़द दाल की मसालेदार स्टफिंग से बनाई जाती है. यह उड़द दाल की स्टफिंग इस पूरी को खास बनाती है. हम में से कई लोगों ने बाहर जाकर बेड़मी पूरी और आलू की सब्जी का लुत्फ उठाया होगा क्योंकि इसे घर पर बनाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है. लेकिन अगर आप उन लोगों में से हैं, जो घर पर बेड़मी पूरी बनाना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ आसान टिप्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप घर पर ही इस टेस्टी बेड़मी पूरी को बना सकते हैं. तो आइए बिना देर किए इन टिप्स पर नजर डालते हैं एक नजर.

ruvcmc68

बेड़मी पूरी बनाने के लिए 5 टिप्स

नरम आटा गूंथ लें

बेड़मी पूरी बनाने के लिए एक बर्तन में गेहूं का आटा, सूजी, कसूरी मेथी, नमक, अजवायन और तेल डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. सारी सामग्री को अच्छी तरह मिलाने के बाद गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ लें.

गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें

बेड़मी पूरी के लिये आटा गूंथते समय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिये क्योंकि आटे में सूजी मिल जाती है और उसे फूलने और सख्त होने में समय लगता है. गुनगुने पानी से गूँथने पर यह जल्दी फूल जाती है और आटे इससे आटा नमर भी रहता है. हालांकि पूरी का आटा बहुत नरम न गूंथें.

आटा को रेस्ट के लिए रखें

आटा गूंथने के बाद इसे कम से कम एक घंटे के लिए रख दें. 

स्टफिंग ज्यादा गीली नहीं होनी चाहिए

उड़द की दाल की स्टफिंग बनाते समय पानी सही मात्रा में डालें. अगर स्टफिंग ज्यादा गीली होगी तो पूरी में भरते ही फट जायेगी. स्टफिंग तैयार करने के बाद इसे कुछ देर के लिए ढककर रख दें. इससे दाल नरम हो जायेगी.

स्लो-मीडियम आंच पर फ्राई करें

बेड़मी पूरी तलने से पहले तेल को अच्छे से गरम कर लीजिए. इसके बाद स्लो-मीडियम आंच पर पूरी को तलेंगे तो पूरी कुरकुरी बनेगी.

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva