May 15, 2023   gpsahu



इन 7 पत्तों को भोले शंकर की पूजन सामग्री में कर लीजिए शामिल, शिव जो होंगे प्रसन्न और सदा बना रहेगा आशीर्वाद

सोमवार का दिन बाबा भोलेनाथ का होता है. इस दिन जो कोई भी शिव जी की पूजा पाठ और उपवास सच्चे मन से करता है तो उनपर शिव जी की कृपा सदैव बनी रहती है. आपको बता दें कि शिव जी को कुछ पत्ते बहुत प्रिय हैं जिसे आप अगर उनकी पूजन सामग्री में शामिल कर लेंगे तो सोमवार की पूजा का लाभ दोगुना हो जाएगा. तो चलिए बताते हैं उन पत्तों के नाम इस लेख में ताकि आप भी अगली बार से इसका लाभ उठा सकें.

भोले शंकर को प्रिय पत्ते

  • शमी (shami leaves) के पत्ते शिव जो को प्रिय हैं तो आप इन्हें चढ़ा सकते हैं. यह पत्ता शिव पुत्र गणेश  जी को भी अर्पित किया जाता है. आप इसका पत्ता और फूल दोनों चढ़ा सकते हैं. 
  • अपामार्ग के पौधे के पत्ते को भी आप शिवलिंग पर चढ़ा सकती हैं. इससे जीवन में सुख शांति आएगी. आपको बता दें कि हरतालिक के व्रत में इसके दातुन का बहुत महत्व बताया गया है.
  • पीपल के पत्ते भी आप शिव जी (lord Shiva) को चढ़ा सकती हैं. सोमवती अमावस्या के दिन तो आपको पीपल के पेड़ और शिव जी दोनों की ही पूजा अर्चना करनी चाहिए. आपको बता दें कि पीपल के पेड़ में देवताओं का वास माना जाता है, इसलिए इसका धार्मिक महत्व बढ़ जाता है.
  • धतुरा भी आप भगवान शिव को चढ़ा सकती हैं. आप इसका फल और पत्ता दोनों ही अर्पित कर सकती हैं शिव जी को. इससे भी शिव जी की कृपा सदैव आप पर बनी रहेगी. भांग भी आप चढ़ा सकती हैं शिव जी को इसके अलावा दुर्वा को भी चढ़ाए जाने का विशेष महत्व है. बांस और आंकड़े का पत्ता भी भोले बाबा को चढ़ाया जाता है.

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva