वजन कम करने के पीछे जितनी जद्दोजहद करनी पड़ती है बिल्कुल उसी तरह वजन बढ़ाना भी मुसीबत का सबब बन जाता है. जरूरत से ज्यादा पतला शरीर हो तो व्यक्ति वजन बढ़ाने (Weight Gain) के तरीके ढूंढने लगता है. लगने लगता है कि जितना तला-भुना और ज्यादा खाएंगे उतना ही वजन बढ़ेगा लेकिन ऐसा होता नहीं है और वजन बढ़े ना बढ़े तबीयत जरूर बिगड़ने लगती है. ऐसे में वजन बढ़ाने के लिए भी सही और बैलेंस्ड डाइट अपनाना जरूरी है. आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बल्कि उन चीजों को खाना शुरू करना है जो वजन बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हों.
अगर आप भी जरूरत से ज्यादा पतले हैं और शरीर को सुडौल और थोड़ा मोटा बनाना चाहते हैं तो यहां आपके लिए ऐसी चीजें दी गई हैं जिन्हें आप अपने खानपान का हिस्सा बना सकते हैं. जरूरी नहीं है कि आपको इन सभी चीजों को एकसाथ खाना ही शुरू कर देना है बल्कि आप अपने हिसाब से कभी कुछ तो कभी कुछ और खा सकते हैं. वजन बढ़ाने के लिए जरूरी होता है कि आप अपनी रोजाना की जरूरत से 300 से 500 कैलोरी (Calories) ज्यादा लें और ज्यादा जल्दी वजन बढ़ाना है तो 700 से 1000 कैलोरी एक्स्ट्रा खाएं.
सूखे मेवे (Dry Fruits) और बीज पॉलीसैचुरेटेड फैट्स से भरपूर होते हैं और डाइट का हिस्सा बनाने के लिए अच्छे हैं. आप बादाम, अखरोट, काजू, सूरजमुखी के बीज, अलसी के बीज और कद्दू के बीज अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इन्हें सलाद में डालकर खा सकते हैं, स्नैक्स की तरह खाया जा सकता है या फिर स्मूदी और शेक्स में मिलाकर खाएं.
वजन बढ़ाने के लिए केले का शेक परफेक्ट साबित होता है. बनाना शेक (Banana Shake) बनाने के लिए 2 केले और एक गिलास दूध को साथ लेकर ब्लेंड कर लें. इसमें आप सूखे मेवे भी डाल सकते हैं जिससे इसका असर और बढ़ जाए.

अपनी प्लेट में कैलोरी की संख्या बढ़ाने के लिए चावल का सेवन किया जा सकता है. 100 ग्राम चावल से शरीर को 130 कैलोरी, 28 ग्राम कार्ब्स और कुछ मात्रा में फैट भी मिलता है. नियमित रूप से सफेद चावल (White Rice) खाए जाएं तो वजन बढ़ने में मदद मिल सकती है.
पूरा अंडा वजन बढ़ाने वाले फूड्स की गिनती में आता है. इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं जो सेहत के लिए अच्छे होते हैं. अंडे का पीला भाग वजन बढ़ाने में खासकर अच्छा असर दिखाता है.

फैट्स,
एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और फाइबर से भरपूर होता है एवोकाडो. इसे आप
अपने खाने में तरह-तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. वजन बढ़ाने के लिए एवोकाडो
सैंडविच, एवोकाडो का सलाद और डिशेज बनाकर खाई जा सकती हैं.
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva