May 16, 2023   gpsahu



तुलसी पर मान्यतानुसार इस समय चढ़ाना चाहिए पानी, जानिए कैसे करें...

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की विशेष धार्मिक मान्यता होती है. इस पौधे को पवित्र माना जाता है और कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी की पूजा होती है उस घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने के लिए भी तुलसी का पौधा लगाया जाता है. लेकिन, तुलसी का पौधा (Tulsi Plant) लोग घर में लगा तो देते हैं पर उसका सही तरह से पूजन नहीं करते या देखरेख में कुछ आम बातों का ध्यान रखना भूल जाते हैं. तुलसी का अनादर भगवान विष्णु का भी अनादर माना जाता है जिससे भगवान विष्णु (Lord Vishnu) क्रोधित हो सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि तुलसी माता को भगवान विष्णु की प्रिय माना जाता है. यहां जानिए किस दिन तुलसी पर जल चढ़ाना चाहिए और कैसे की जाती है तुलसी माता की पूजा.

तुलसी पर जल चढ़ाना 

तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाने की बात करें तो हफ्ते के सभी दिन तुलसी पर जल चढ़ाना शुभ नहीं माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के आधार पर तुलसी के पौधे पर रविवार के दिन जल नहीं चढ़ाना चाहिए. इसके अतिरिक्त एकादशी के दिन भी तुलसी पर जल अर्पित नहीं किया जाता है. इसकी वजह मानी जाती है कि एकादशी पर तुलसी माता (Tulsi Mata) भी भगवान विष्णु के लिए व्रत रखती हैं. ऐसे में तुलसी पर जल चढ़ाने से तुलसी माता का उपवास खंडित हो सकता है.

तुलसी पर जल चढ़ाने का सबसे सही समय सुबह का माना जाता है. नहा लेने के पश्चात सूर्योदय के समय तुलसी पर जल चढ़ाने की विशेष मान्यता होती है. कहते हैं इससे मां तुलसी प्रसन्न होती हैं. मान्यता है कि इस समय तुलसी पर जल (Water) चढ़ाने से घर से आर्थिक संकट हट जाते हैं और घर में खुशहाली आती है. वहीं, इस समय जल चढ़ाने पर घर में सकारात्मकता का संचार होता है. 

इन बातों का रखें ध्यान 

  • तुलसी से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है. वास्तु के अनुसार तुलसी के पौधे को घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए. कहते हैं इस दिशा में देवताओं का निवास होता है. 
  • तुलसी के पौधे को घर की दक्षिण दिशा (South Direction) में रखने से परहेज करना चाहिए. 
  • मान्यतानुसार तुलसी के पौधे के समीप किसी भी तरह का कूड़ा-करकट नहीं फैलाना चाहिए. किसी भी तरह की गंदगी तुलसी के आस-पास नहीं रखनी चाहिए. 
  • तुलसी की पूजा हर दिन की जा सकती है लेकिन शाम के समय तुलसी का पूजन नहीं किया जाता. साथ ही, शाम हो जाने के बाद तुलसी के पत्ते तोड़ने से भी परहेज करना चाहिए. 
  • बाथरूम या किचन के समीप तुलसी के पौधे को रखने से परहेज करना चाहिए.



Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva