May 17, 2023   gpsahu



Aloe vera gel के हाइड्रेटिंग गुण चेहरे पर नमी बनाए रखने का काम करते हैं.

Aloe Vera gel benefits : एलोवेरा जैल ऐसा है जिसको कई तरीके से इस्तेमाल में लाया जाता है, जैसे फेस मास्क, जूस, हेयर मास्क. जिस भी तरीके से आप इसको इस्तेमाल में लाइए ये आपकी सुंदरता को निखारने का ही काम करेंगे. ऐसे में गर्मी के मौसम में आपको हम घर से बाहर निकलने से पहले एलोवेरा जैल लगा लेने से क्या लाभ मिलेगा उसके बारे में बताने वाले हैं ताकि आप महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट (skin care tips) लगाने से बच जाएं.

एलोवेरा जैल के लाभ

  • गर्मी के मौसम में आप जब भी बाहर निकलें तो चेहरे पर इसको लगाकर निकलें इससे आपका चेहरा सनबर्न से बच जाएगा. साथ ही रैशेज चेहरे पर नहीं पड़ेंगे. साथ ही यह स्किन को ठंडा रखता है. जिससे चेहरे पर पिंपल्स नहीं निकलते हैं.
  • गर्मी के मौसम में एलोवेरा जैल लगाने से चेहरे पर निखार आता है. साथ ही स्किन टाइट (skin tightening) होती है. इससे कोलेजन का उत्पादन बढ़ता है, जो स्किन को चमकदार बनाने में मदद करता है. इसको लगाने से कील मुंहासे और दाग धब्बे से निजात मिल जाएगा.
  • एलोवेरा के हाइड्रेटिंग गुण चेहरे पर नमी बनाए रखने का काम करते हैं. इससे आपकी खोई चमक वापस मिल जाती है. इससे एंटी एजिंग (anti ageing) गुण चेहरे को झुर्रियों (wrinkles) और फाइन लाइन से बचाने का काम करता है. तो इस लिहाज से एलोवेरा जैल बहुत लाभकारी है स्किन के लिए. 
  • अब आपको अंत में इसके पोषक तत्वों के बारे में बता देते हैं. एलोवेरा में विटामिन ए, सी, ई, फॉलिक एसिड, कोलीन, बी1, बी2, बी3 और बी6 पाया जाता है. इसके अलावा इसमें विटामिन बी12 भी होता है और करीब 20 प्रकार के मिनरल्स जिनमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, क्रोमियम, सेलेनियम, सोडियम, आयरन, पोटैशियम, कॉपर और मैंगनीज शामिल हैं.

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva