May 18, 2023   gpsahu



जोड़ों में यूरिक एसिड जमने से होता है दर्द, तो इस सब्जी का जूस पीना कर दीजिए शुरू, शरीर से निकलने लगेगा Uric Acid

Uric Acid Control: यूरिक एसिड एक प्रकार का केमिकल है जो प्यूरिन से भरपूर चीजें खाने पर बनता है. लेकिन, जरूरत से ज्यादा प्यूरिन का सेवन यूरिक एसिड अत्यधिक बढ़ा देता है जिससे किडनी इसे फिल्टर नहीं कर पाती और यह स्वास्थ संबंधी दिक्कतों का कारण बनने लगता है. यूरिक एसिड के क्रिस्टल्स जोड़ों में जम जाते हैं और घुटनों या हाथों की उंगलियों के जोड़ों के दर्द (Joints Pain) का कारण बनने लगते हैं. यूरिक एसिड का बढ़ा हुआ स्तर गाउट (Gout) की वजह भी बनता है जोकि एक तरह का गठिया है. ऐसे में यूरिक एसिड को कम करने के लिए लौकी का जूस पीना फायदेमंद साबित हो सकता है.

यूरिक एसिड का स्तर कैसे कम करें

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए लौकी का जूस (Lauki Juice) पिया जा सकता है. लौकी में विटामिन बी, विटामिन सी और आयरन जैसे कई पौषक तत्व पाए जाते हैं. इसका जूस खाली पेट पिया जाए तो यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है. इस जूस को बनाने के लिए लौकी का छिलका निकालकर इसे मिक्सर में पीस लें. इसमें हल्का काला नमक डालकर पिया जा सकता है. इस जूस को पीने पर मोटापा कम होने में अच्छा असर दिखता है. 

4ufif29o

ये नुस्खे भी आते हैं काम

जोड़ों में जमे यूरिक एसिड को कम करने के लिए और दर्द से राहत पाने के लिए और भी कुछ नुस्खे आजमाए जा सकते हैं. जैसे, अदरक की चाय यूरिक एसिड कम करने में असरदार है. इस चाय को बनाने के लिए अदरक को छोटे टुकड़ों में काटकर पानी में उबाल लें और इसमें हल्का नींबू का रस और शहद डालकर पिएं. अदरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द से राहत देते हैं और यूरिक एसिड कम करने में असरदार होते हैं. 

t6scbg9

खीरे का जूस (Cucumber Juice) भी यूरिक एसिड कम करने में कारगर साबित होता है. इस जूस से शरीर डिटॉक्सिफाई होता है और शरीर से टॉक्सिन के साथ-साथ यूरिक एसिड भी निकल जाता है. इससे किडनी को सही तरह से काम करने में भी सहायता मिलती है. 

opec5fdg

ताजा गाजर का जूस भी यूरिक एसिड कम करने के लिए पिया जा सकता है. इसमें विटामिन ए, फाइबर, बीटा कैरोटीन और खनिज पाए जाते हैं जो सेहत को दुरुस्त रखते हैं और यूरिक एसिड को दूर. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भी अच्छी मात्रा होती है. 

nuaalk6o



Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva