
महिलाओं के 16 श्रृंगार में से एक मेहंदी रचाना भी शामिल है। जिसे कुंवारी और शादीशुदा दोनों ही लगा सकती हैं। अक्सर मेहंदी लगाना महिलाओं को कठिन लगता है और वो व्रत त्योहार के मौके पर मेहंदी लगाने के झंझट से बचना चाहती हैं।



लेकिन
अगर आपको हाथों में भरी डिजाइन लगाना पसंद है तो इन सरल सी डिजाइन को
ट्राई कर सकती हैं। हाथ के आगे और पीछे दोनों ही हिस्सों पर ये डिजाइन
जंचेंगी।

फूल-पत्ती और अरेबिक डिजाइन की मेहंदी से अलग शादीशुदा खासतौर पर नई नवेली दुल्हन पर इस तरह की डिजाइन अट्रैक्टिव दिखती है। अगर आप चाहें तो केवल हथेलियों तक भी डिजाइन बनाकर हाथ पर मेंहदी रचा सकती हैं। साथ में उंगलियों के पोर में मेहंदी भरना ना भूलें।
gpsahu
