May 19, 2023   gpsahu



रोज सुबह एलोवेरा जूस पीने से होते हैं फायदे, इन समस्याओं से मिलेगी राहत

नई दिल्ली.  एलोवेरा का इस्तेमाल ज्यादातर लोग स्किन और हेयर केयर के लिए जानते हैं। लेकिन ये ऐसा पौधा है जो काफी सारे गुणों से भरपूर है। आयुर्वेद में एलोवेरा को घृतकुमारी के नाम से जानते हैं जो एक औषधि है। इसे केवल स्किन और बालों पर ही नहीं बल्कि सेहत को बेहतर बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। रोजाना सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस को पीने से सेहत को काफी सारे फायदे होते हैं और हेल्थ प्रॉब्लम से छुटकारा मिलता है।

खाने में शामिल करें एलोवेरा
एलोवेरा विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसे डाइट में भी आसानी से शामिल किया जा सकता है। ग्वारपाठा यानी एलोवेरा की सब्जी से लेकर चटनी काफी स्वादिष्ट तरीके से बनाकर खाई जा सकती है। ये बॉडी के लिए हेल्दी होता है। 

सीने में जलन से राहत
अगर सीने में जलन, एसिड रिफ्लक्स यानी गर्ड जैसी समस्या से जूझ रहे हैं और ब्लॉटिंग, गैस होने लगती है। रोजाना सुबह खाली पेट एलोवेरा जेल पीने से इन सारी तकलीफों में राहत मिलती है। 

कब्ज होगा दूर
सुबह के वक्त पेट साफ करना आपका सबसे बड़ा टास्क है तो एलोवेरा जूस पीना शुरू कर दें। ये कान्सटिपेशन की समस्या को खत्म करने में मदद करता है और टॉक्सिंस को बॉडी से बाहर कर देता है। 

ब्लड ग्लूकोज का लेवल सही रहता है
सुबह के वक्त ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो डायबिटीज के ऐसे मरीजों को एलोवेरा जूस पीने से राहत मिलती है। एलोवेरा में मौजूद लेक्टिंस और एंथ्राक्विनोन्स ब्लड ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। 

वेट लॉस में करता है मदद 
अगर आप वजन घटाने की मुहिम पर हैं तो एलोवेरा जूस से दिन की शुरुआत करें। रोजाना खाली पेट एलोवेरा जूस पीने से वजन घटने में मदद मिलती है। एलोवेरा में पॉलीफेनॉल्स नामका एंटी ऑक्सीडेंट होता है। जो बॉडी के टॉक्सिंस को क्लीन करता है। जिससे बॉडी में डाइजेशन से लेकर सिस्टम अच्छे तरीके से काम करते हैं और वजन को घटाने में मदद मिलती है। 

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva