May 19, 2023   gpsahu



चावल-दाल में लग जाते हैं कीड़े तो स्टोर करते समय अपनाएं ये ट्रिक्स

नई दिल्ली.  चावल, दाल, चना, राजमा इन सारी चीजों को हमेशा एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करने की सलाह दी जाती है। लेकिन कितना भी एयर टाइट कंटेनर में इन्हें रख दिया जाए। कुछ ही दिनों बाद इसमे कीड़े दिखना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में बनाने से पहले इनकी सफाई बिल्कुल मुश्किल लगती है। अगर आपके घर में भी लाख कोशिशों के बाद भी चावल के डिब्बे में कीड़े लग ही जाते हैं तो इन किचन हैक्स को फॉलो करें। जिनकी मदद से चावल के साथ ही दाल, चना. राजमा जैसी जगहों पर भी कीड़े नहीं लगेंगे।

तेजपत्ता
तेजपत्ते की महक चावल के कीड़े जरा भी पसंद नहीं करते। तो घर में जैसे ही चावल ले आएं। इसे कंटेनर में भरने के साथ ही तेजपत्ता डाल दें। ऐसा करने से कीड़े चावल में नहीं लगेगें।

नीम की पत्तियां
नीम की ताजी पत्तियों को लाकर चावल के बड़े कंटेनर में आराम से डाल सकती हैं। ये कीड़ों को दूर रखने में मदद करता है। 

लौंग
लौंग की महक भी काफी स्ट्रांग होती है और ये एंटी बैक्टीरियल होते हैं। लौंक को चना, दाल. चावल किसी में भी आराम से डाल सकती हैं। ये कीड़ों को दूर रखने में मदद करेगा। किचन को साफ करने के लिए भी आप लौंग के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। बस कपड़े में थोड़ा सा लौंग का तेल लगाएं और किचन सेल्फ से लेकर कबर्ड तक साफ कर सकते हैं। ये बैक्टीरिया को मार भगाने में हेल्प करता है। 

लहसुन की कलियां
रोज के चावल किसी डिब्बे में करके रखी हैं तो उसमे लहसुन की कलियों को डाल दें। लहसुन के छिलके को छीलकर चावल के डिब्बे में डाल दें। जब ये लहसुन सूख जाए तो इसे बदलकर ताजा डाल दें। जिससे महक सूंघकर कीड़े पास ना आएं।

फ्रिज में करें स्टोर
चावल को बाजार से लाते ही किसी कंटेनर में करके फ्रीजर में स्टोर कर दें। फिर कुछ दिनों बाद जब कीड़े मर जाएं तो फ्रीजर से निकालकर नार्मल तापमान पर कमरे के किसी कोने में रख दें। 

धूप दिखाएं
धूप कीड़ों को मारने के लिए सबसे अच्छा उपाय है। कीड़े लगे चावल या दाल को कुछ देर के लिए धूप में डाल दें। इससे कीड़े निकलकर सीलन और नमी वाली जगह की तरफ भागने लगेंगे और चावल साफ हो जाएगा। 

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva