May 21, 2023   gpsahu



अच्छे दिन शुरू होने के पहले मिलते हैं 10 संकेत

जीवन में कई तरह की समस्याएं और संकट है। हर कोई सेहतमंद और सुखी होना चाहता है। इसके लिए धन की जरूरत तो पड़ती ही है। हम कई बार ईश्‍वर से इसके लिए प्रार्थना करते हैं, ध्यान करते हैं या अपने कर्मो के प्रयास करते हैं परंतु हमारी प्रार्थना कब सुनी जाएगी या हमारे प्रयास कब सफल होंगे इसके हमें पहले से ही संकेत मिलना प्रारंभ हो जाते हैं।

1. पहला संकेत : अचानक से आपके घर में काले रंग की चिंटियां आकर वर्तुल बनाकर कुछ खाने लगे तो समझ लेना की आपके घर में महालक्ष्मीजी का आगमन होने वाला और आपको अपार धन मिलने वाला है। ऐसे में उन चिंटियों को नमस्कार करें और उन्हें शक्कर मिला आटा खिलाएं।

2. दूसरा संकेत : यदि आपके घर में कोई चिड़िया आकर घोंसला बना लें तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना गया है। आप मान लें कि अब आपके घर में महालक्षमी का आगमन होने वाला है।

3. तीसरा संकेत : घर में यदि अचानक तीन छिपकलियां एक ही स्थान पर दिखाई दें तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। यह महालक्ष्मीजी के आगमन का संकेत है। यह भी कहते हैं कि यदि छिपकलियां एक दूसरे का पीछा करती हुई दिखाई दें तो यह घर की उन्नती का संकेत है। दीपावली के दिन तुलसी के पौधे में छिपकली का दिखाई देना तो अत्यंत ही शुभ माना जाता है। यह अपार धन मिलने का संकेत है।

4. चौथा संकेत : यदि आपकी दाहिनी हथेली में लगातार खुजली हो रही है तो यह भी धन प्राप्ति का शुभ संकेत है।

 

5. पांचवां संकेत : यदि सपने में झाडू, उल्लू, घड़ा, बंसी, हाथी, नेवला, शंख, छिपकली, तारा, सांप, गुलाब आदि दिखाई दे तो यह धन प्राप्ति का संकेत है।

6. छठा संकेत : ऐसा कहा जाता है कि सुबह उठते ही शंख की आवाज सुनाई दें और शाम को भी सुनाई दे तो यह महालक्ष्मी के आगमन का संकेत है।

7. सातवां संकेत : यदि आपको घर से बाहर जाते हैं गन्ना दिखाई दो तो यह भी धन प्राप्ति का संकेत है।

8. आठवां संकेत : मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू आपको अपने घर के बाहर बहुत दिन से दिखाई दे रहा हो तो मान लीजिये की आपके घर पर महालक्ष्मी का आगमन होने वाला है और आपको जल्द ही अपार धन की प्राप्ति होगी।

9. नौवां संकेत : यदि आप किसी काम से कहीं बाहर जा रहे हो और रास्ते में कोई कुत्ता अपने मुंह में खाने वाली कोई शाकाहारी चीज़ या रोटी लाता हुआ दिखाई देता है तो यह इस बात की ओर संकेत करता है कि आपको कहीं से धनलाभ होने वाला है।

10. दसवां संकेत : यदि आपको सुबह-सुबह घर से बाहर निकलते ही कोई झाडू लगाता दिखाई दे और ऐसा लगातार कई दिनों तक चलता रहे तो समझ लें कि आप बहुत जल्द धनवान बनने वाले हैं।

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva