May 22, 2023   gpsahu



अगर तेजी से Weight Loss करना है तो खाना शुरू करें ये 6 फूड्स, साइंस भी मान चुका इनका लोहा

Weight Loss: वजन घटाने के लिए डाइट सबसे जरूरी चीज है जिसे हम फॉलो कर सकते हैं. कुछ फूड्स मेटाबॉलिज्म बढ़ाने, खाने की इच्छा को कम करने और शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने की क्षमता के कारण फैट कम (Fat Loss) करने में मदद कर सकते हैं. ये फूड्स पोषक तत्वों (Nutrients) से भरपूर होते हैं और इनमें कई प्रकार के विटामिन, खनिज, फाइबर और प्रोटीन (Protein) होते हैं जिनकी शरीर को बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए जरूरत होती है. हमारी डाइट (Diet) में हेल्दी फूड्स को बेहतर ढंग से शामिल करने में हमारी मदद करने के लिए न्यूट्रिशनिष्ट लवनीत बत्रा फैट लॉस (Fat Loss) को तेज करने के लिए कुछ फूड्स को शेयर करती हैं.

वह लिखती हैं, "हम में से ज्यादातर लोग हमेशा वजन कम (Weight Loss) करने के तरीकों की तलाश में रहते हैं, जबकि वजन कम कोई जादू की गोली नहीं है, यह केवल तभी हो सकता है जब आप अपने खाई जाने वाली कैलोरी से ज्यादा कैलोरी बर्न करते हैं. यह जानना भी जरूरी है कि कौन से फूड्स खाने चाहिए जो तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद करें.

6 फूड्स फैट कम करने के लिए हैं कारगर

1. मूंग दाल

मूंग दाल प्रोटीन (Protein) और फाइबर से भरपूर होती है. मूंग खाने से कोलेसीस्टोकिनिन नामक हार्मोन बढ़ता है, जो आपको लंबे समय तक भरा रहने में मदद करता है. दाल में प्रोटीन का प्रभाव इसे पेट की चर्बी (Belly Fat) कम करने के लिए एक सुपरफूड बनाता है.

2. छाछ

लो कैलोरी वाली ड्रिंक होने के कारण छाछ वजन घटाने में मदद कर सकती है. इसके अलावा यह तृप्ति को बढ़ावा देने और भूख (Craving) को कम करने में सहायता करता है.

3. चिया बीज

चिया के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो वेट मैनेजमेंट में मदद करते हैं. इन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से आपको तेजी से वेट कम (Fast Weight Los) करने में मदद मिल सकती है.

4. रागी

रागी मेथिओनाइन का एक बेहतरीन स्रोत है. एक जरूरी अमीनो एसिड एक्स्ट्रा फैट (Extra Fat) को खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाता है.

5. ऐमरैंथ

ऐमारैंथ प्रोटीन से भरपूर होता है, जो भूख कम करने में मदद करता है और आपकी अनहेल्दी खाने की इच्छा भी खत्म हो जाती है और वजन घटाने (Weight Loss) में मदद मिल सकती है.

6. फूलगोभी

फूलगोभी अन्य सब्जियों की तरह फाइबर से भरी होती है और इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है. अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो प्रोटीन, फाइबर (Fiber) और लो कैलोरी कॉम्बिनेशन फूलगोभी को अपनी डाइट में शामिल करने के लिए सही फूड्स बनाता है.

पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स जैसे नट्स, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन, फल और सब्जियां और हेल्दी फैट को अपनी डाइट में शामिल करने से वजन घटाने और हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है. हालांकि, यह यह ध्यान रखना जरूरी है कि आप अपने वजन घटाने के प्रयासों को बढ़ाने के लिए कम मात्रा में कैलोरी का सेवन करें. व्यायाम करें और हाइड्रेटेड रहें.

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva