Skin Care: खानपान का स्वाद बढ़ाने के लिए तो शहद का
इस्तेमाल किया ही जाता है लेकिन स्किन पर भी इसके कुछ कम फायदे देखने को
नहीं मिलते हैं. शहद (Honey) स्किन की एक नहीं बल्कि कई दिक्कतों को दूर
करने में असरदार साबित होता है. चेहरे पर दिखने वाली झाइयां, एक्ने,
पिंपल्स और टैनिंग को कम करने में भी शहद असरदार है. इसके अलावा शहद ड्राई
स्किन पर नमी लेकर आता है सो अलग. यहां जानिए इस गुणकारी शहद को चेहरे पर
किन-किन तरीकों से लगाया जा सकता है.
शहद
एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है. इसमें
एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है और यह त्वचा के लिए एक
किफायती लेकिन कमाल की सामग्री साबित होता है. यहां शहद से बनने वाले 4 फेस
पैक्स दिए जा रहे हैं जिन्हें चेहरे पर बेहद आसानी से लगाया जा सकता है.

कटोरी में 2 चम्मच पिसी कॉफी (Coffee) और एक चम्मच भरकर शहद मिला लें. इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद फेस वॉश करें. चेहरा धोने के लिए हल्का गुनगुना पानी लिया जा सकता है. इस फेस पैक से स्किन की अशुद्धियां निकलती हैं और चेहरे को नमी मिलती है.
एक चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें. इस तैयार फेस पैक को चेहरे पर 20 मिनट लगाए रखने के बाद धो लेना है. पिंपल्स और एक्ने पर इस फेस पैक का अच्छा असर देखने को मिलता है.

स्किन के लिए फायदेमंद फेस पैक्स में शहद और एलोवेरा का फेस पैक भी शामिल है. इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच शहद में एक चम्मच एलोवेरा जैल और एक चौथाई चम्मच पिसी दालचीनी लेनी है. इन तीनों चीजों को मिलाकर चेहरे पर 5 से 10 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें.
मुलायम
त्वचा के लिए शहद का यह फेस पैक परफेक्ट है. इस फेस पैक बनाने के लिए एक
चम्मच शहद में 2 चम्मच दूध (Milk) डालकर मिलाएं. इस मिश्रण को रूई की मदद
से चेहरे पर लगा लें. 10 से 15 मिनट पर फेस पैक धोकर चेहरा साफ कर लें.
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva