May 23, 2023   gpsahu



10 छुहारे हर दिन खाने से दूर होते हैं ये रोग, दूध के साथ भिगोकर सेवन करने से मिलते हैं 9 गजब के फायदे

छुहारा एक ड्राई फ्रूट है. ये एक पौष्टिक और स्वादिष्ट फल है जो ताकत को बनाए रखने के लिए जाना जाता है. छुहारे में हाई आयरन और पोटेशियम होता है, जो उन्हें हेल्दी डाइट में शामिल करने के लिए जरूरी बनाता है. हमारे घरों में छुहारे को भिगोकर सेवन किया जाता है क्योंकि माना जाता है कि ये दूध के साथ और भी पौष्टिक होता है और दूध में भिगोने के बाद ये और भी सॉफ्ट हो जाता है. दूध और छुहारे के फायदे (Benefits of Milk And Dates) कमाल के होते हैं. माना ये भी जाता है कि छुहारे का सेवन कमजोरी को दूर करता है और ये हमारी हड्डियों और मांसपेशियों को ताकत देता है. छुहारे के स्वास्थ्य लाभ (Dry Dates Health Benefits) अनगिनत हैं. इसे अपनी डाइट में क्यों जरूर शामिल करें यहां 6 कारण और फायदे हैं जिन्हें आपको जरूर जानना चाहिए. 

छुहारा खाने के जबरदस्त फायदे


1. पौष्टिक होते हैं

छुहारे कई जरूरी विटामिन और खनिजों का स्रोत हैं. हाई कैलोरी के बाउजूद खजूर में लाभकारी पोषक तत्व (Nutrients) और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. छुहारे में फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैंगनीज, आयरन, विटामिन बी6 और कॉपर शामिल होते हैं.

2. पेट को करता है साफ

छुहारा हाई फाइबर से भरा होता है. पेट की समस्या वाले लोगों के लिए ये बहुत फायदेमंद हो सकता है. अध्ययनों बताते हैं कि कम से कम एक हफ्ते तक रेगुलर इसका सेवन करने से मल त्याग में मदद मिल सकती है और कब्ज (Constipation) की समस्या से छुटकारा मिलता है.

3. दिमाग के लिए फायदेमंद

ये हेल्दी और स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट ब्रेन हेल्थ (Brain Health) के लिए बेहतरीन माना जाता है. छुहारे में ब्रेन बूस्टिंग गुण होते हैं जो सूजन को कम करने में मदद करने के लिए जाने जाते हैं. इसका डेली सेवन हमारे मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रख सकता है.

4. हड्डियों को ताकत देता है

छुहारे में में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे शक्तिशाली मिनरल होते हैं. ये सभी बोन हेल्थ (Bone Health) को बढ़ावा देने वाले गुणों के लिए जाने जाते अध्ययनों से पता चलता है कि खजूर का सेवन हड्डियों से संबंधित बीमारियों जैसे ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद मिल सकती है.

5. स्किन को रखता है हेल्दी

छुहारे में विटामिन डी और विटामिन सी होता हैं, जो स्किन हेल्थ (Skin Health) में सुधार कर सकता है. इस ड्राई फ्रूट (Dry Fruit) में जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो झुर्रियों और फाइन लाइन्स को दूर रखकर उम्र बढ़ने के शुरुआती लक्षणों को रोकने में मदद करते हैं.

6. नेचुरल स्वीटनर

छुहारा मीठा होता है तो इसे नेचुरल स्वीटनर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. व्हाइट शुगर की बजाय आप भीगोए हुए छुहारे (Dry Dates) का सेवन कर सकते हैं.

7. गर्भावस्था में फायदेमंद

छुहारा प्रेग्नेंसी के बाद के समय में महिलाओं के लिए कई तरह के लाभ प्रदान करते हैं. हाई फाइबर (High Fiber) होने की वजह से ये कब्ज और अन्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं में मदद कर सकता है जो गर्भवती महिलाएं अक्सर अनुभव करती हैं.

8. कोलेस्ट्रॉल कम करता है

छुहारे को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए क्योंकि वे कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को तुरंत कम कर सकते हैं और आपके हमारे वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva