May 26, 2023   gpsahu



Hair Fall रोकने के लिए आंवला का ऐसे बनाएं Hair Mask, इन 3 चीजों को मिलाकर लगाने से बालों के टूटने पर लगेगी लगाम

Hair Fall: आजकल बहुत से लोग के लिए बालों का झड़ना एक आम समस्या बनी हुई है. कई लोग बालों का झड़ना रोकने के उपाय (Ways To Prevent Hair Fall) आजमा रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा रामबाण तरीका है जो कुछ ही दिन में आपको बालों के गिरने (Hair Loss) से राहत दिला सकता है. लंबे, घने बालों के लिए आपको अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. बालों का झड़ना कंट्रोल करने और बालों की अन्य समस्याओं से लड़ने के लिए कई घरेलू उपचारों का उपयोग किया जा सकता है. एक आसान और सस्ता उपाय जो आप बालों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं वह है आंवला पाउडर (Amla Powder) . आंवला कई गुणों से भरपूर होता है जो हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है. यह स्कैल्प को भी हेल्दी बनाए रख सकता है, आपके बालों को पोषण देता है और रूसी को कम करने में भी मदद कर सकता है. आप आसानी से आंवला पाउडर का उपयोग (Amla Powder Use) कर सकते हैं. बालों का झड़ना रोकने के लिए आंवला पाउडर का उपयोग करने के कुछ तरीके यहां दिए गए हैं.

बालों का झड़ना जल्द रोकने के लिए आंवला का उपयोग करने के तरीके

1. आंवला पाउडर और दही हेयर मास्क

दही आपके बालों को पोषण भी देता है और ड्राई स्कैल्प और बालों से लड़ने में मदद करता है. स्कैल्प के लिए दही (Yogurt For Scalp) के प्रयोग से डैंड्रफ भी कंट्रोल होता है. हेयर मास्क (Hair Mask) तैयार करने के लिए आप आंवला पाउडर और दही को मिला सकते हैं. इसी तरह इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं और कुछ देर बाद धो लें.

2. आंवला पाउडर और मेथी दाना

मेथी के बीज आपके बालों को मिलने वाले लाभों के लिए काफी पॉपुलर हैं. ये बीज बालों के झड़ने को कंट्रोल करने के साथ-साथ बालों की बनावट में सुधार करने में मदद कर सकते हैं. मेथी (Methi) के कुछ दानों को रात भर के लिए भिगो दें. एक गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए इन बीजों को ब्लेंड करें. जरूरत हो तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं. इस पेस्ट में आंवला पाउडर मिलाएं. अपने बालों को धोने से पहले इसे हेयर मास्क की तरह इस्तेमाल करें.

j7phglk

3. घर पर तैयार करें आंवला, रीठा, शिकाकाई

इन तीन सामग्रियों का मिश्रण आपके बालों के लिए अद्भुत काम करता है. आप इन सामग्रियों के पाउडर को बराबर मात्रा में मिला सकते हैं. पेस्ट बनाने के लिए इस मिश्रण में पानी मिलाएं. इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर ठीक से लगाएं और कुछ देर के लिए रखें. बाद में अपने बालों को ठीक से धो लें. ये नुस्खा बालों का झड़ना रोकने में काफी मददगार साबित हो सकता है.

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva