May 29, 2023   gpsahu



ये फूड और ड्रिंक्स का करने से झागदार और धुंधला हो जाता है यूरीन

हम जो खाते-पीते हैं उसका असर हमारी अंदरूनी हेल्थ पर भी पड़ता है. हम जिस तरह का भोजन करते हैं वह यूरीन का कलर और गंध डिसाइड करता है. ये फूड्स में मौजूद मिनरल की वजह से हो सकता है. बहुत से लोग धुंधले यूरीन का अनुभव करते हैं. यह ज्यादातर डिहाइड्रेशन, यूरीन इंफेक्शन या पुरुषों में प्रोस्टेट की सूजन या महिलाओं में वेजाइनल इंफेक्शन, किडनी की पथरी के कारण होता है, लेकिन आपको बता दें कुछ चीजों के सेवन भी यूरीन में झागदार और धुंधलापन आ सकता है.

यूरीन का कलर किन फूड्स को खाने से बदलता है

नमकीन खाना

इनमें से प्रोसेस्ड चिप्स, डिब्बाबंद चीजें और प्रोसेस्ड मीट शामिल हैं. डिहाइड्रशन के साथ अधिक नमक के सेवन से भी क्लाउडी यूरीन की समस्या हो सकती है.

हाई फ्रक्टोज कोर्न सिरप

लगभग हर पैकेज्ड फूड्स खासकर मीठा सोडा और डेसर्ट का बहुत ज्यादा सेवन किया जाता है तो यूरिक एसिड में बढ़त्तरी होती है जिससे यूरीन क्लाउडी हो जाती है.

डेयरी प्रोडक्ट्स

दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स के अधिक सेवन से शरीर में फॉस्फोरस की मात्रा बढ़ जाती है जिससे पेशाब गाढ़ा हो जाता है. यह तब तेज हो जाता है जब व्यक्ति को किडनी की बीमारी होती है.

h02cbn6

मांस

इसमें रेड मीट और पोल्ट्री शामिल हैं जिनमें बहुत ज्यादा फास्फोरस होता है जो प्रोसेस्ड मीट के रूप में बहुत ज्यादा सोडियम के साथ मिलकर यूरीन में धुंधलापन पैदा करते हैं.

सी फूड

कुछ प्रकार के सी फूड जैसे सार्डिन में प्यूरीन अधिक होता है जो यूरिक एसिड में मेटाबोलाइज हो जाता है जिससे यूरीन में धुंधलापन आ जाता है.

अल्कोहल

बहुत ज्यादा शराब के सेवन से डिहाइड्रेशन हो सकता है और इसलिए यूरीन के कलर में यह बदलाव दिखाई देता है.

कैफीन

कॉफी, चाय सहित काली और ग्रीन टी के साथ कैफीन का अधिक सेवन है जो पानी की कमी का कारण बनता है जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है और यूरीन के कलर में बदलाव हो सकता है.

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva