May 30, 2023   gpsahu



32 से 28 हो जाएगी कमर, बस किचन में मौजूद इस मसाले को ऐसे करें इस्तेमाल

Fennel Seeds For Weight Loss: होटल में खाना खाने के बाद अक्सर लोग माउथ फ्रेशनर (Mouth Freshner) के तौर पर सौंफ और मिश्री खाते हैं. इसके अलावा सौंफ एक ऐसा मसाला है जो खाने के स्वाद में  चार चांद लगा देता है. लगभग हर घर के किचन में ये मसाला (Spices) इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि ये बहुत कम लोग जानते हैं कि सौंफ सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत का भी खजाना है. उससे भी कम लोग इस बात से वाकिफ हैं कि इस मसाले की मदद से आप अपना वजन बहुत तेजी से घटा (Weight Loss) सकते हैं. दरअसल सौंफ में कई सारे न्यूट्रिएंट्स (Nutrients) पाए जाते हैं जो तेजी से वजन घटाने में मदद करता है. तो अगर आप वेट लॉस करने के तमाम तरीकों को अपनाकर निराश (Disappoint) हो चुके हैं तो घर में रखे इस मसाले का एक बार इस तरह इस्तेमाल (Use Spices For Weight Loss) जरूर करें.

3en8fvqg

वजन घटाने के लिए इस तरह फायदेमंद है सौंफ 

  •  सौंफ फाइबर का एक रिच सोर्स है, जो आपको लंबे समय तक भरा हुआ रहने में मदद करता है, और आपके क्रेविंग को शांत करती है.  ऐसे में आपकी कैलोरी इनटेक कम होती है और वजन तेजी से करने में मदद मिलती है. 
  •  आपके शरीर में स्टोर फैट को कम करने के साथ-साथ विटामिन और मिनरल्स को एब्सॉर्ब करने में भी सौंफ  मदद कर सकती है.
  •  सौंफ का पानी या फिर चाय पीने से बॉडी के टॉक्सिन्स  बाहर निकलने में मदद मिलती है जिससे वेट लॉस तेजी से होता है.
  • सौंफ के बीज आपके मेटाबॉलिज्म को किक-स्टार्ट करने का काम करते हैं. एक हेल्दी मेटाबॉलिज्म हेल्दी वेट करने का इम्पोर्टेन्ट एस्पेक्ट है. 
  •  सौंफ में फॉस्फोरस, सेलेनियम, जिंक, मैंगनीज, कोलीन, बीटा-कैरोटीन, ल्यूटिन, ज़ेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट  होते हैं, जो आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने के लिए जाने जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव पैदा करने के लिए जाने जाते हैं. शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव से मोटापा और डाइबिटीज जैसी समस्याएं घेर सकती हैं.

कम करने के लिए सौंफ का इस्तेमाल कैसे करें

 सौंफ की चाय और सौंफ के बीज का पानी दो ऐसे हेल्दी ड्रिंक हैं जिनका आप वेट लॉस जर्नी के दौरान भरपूर लुत्फ़ उठा सकते हैं.  तो चलिए जानते हैं घर पर कैसे तैयार करेंगे सौंफ का पानी और उसकी चाय.

vpv74mgg

सौंफ का पानी

 आपको बस इतना करना है कि एक या दो चम्मच सौंफ लें और उन्हें एक गिलास पानी में डालकर रात भर के लिए छोड़ दें. इसे सुबह सबसे पहले पिएं.

 सौंफ की चाय

 एक चम्मच सौंफ लें और उन्हें गर्म पानी में डाल दें. एंश्योर करें कि आप उन्हें उबालें नहीं क्योंकि उबालने से इसके अधिकांश पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं.  इसे लगभग 10 मिनट के लिए ढककर रख दें और फिर इसे दिन में तीन बार पिएं.

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva