Symptoms of Vitamin C Deficiency: रोज अपनी थाली सजा कर खाना खाते हुए या फिर अपने टिफिन में खाना पैक करते हुए शायद आपने भी पोषक तत्वों का हिसाब किताब रखा होगा. बहुत गहराई से शायद आप न्यूट्रिशन की मात्रा से वाकिफ न हो पर इतना तो अंदाजा लग ही जाता है कि विटामिन्स (Vitamins) और मिनरल्स (Minerals) की डाइट लेने की पूरी जुगाड़ कर ली गई है. इसके बावजूद कई बार शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी रह ही जाती है और जब ऐसा होता है तब शरीर खुद कुछ संकेत देता है कि उसे किस विटामिन की कमी हुई है. शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में ऐसा ही एक विटामिन जरूरी है, विटामिन सी (Vitamin C). जिसकी कमी होने पर शरीर आपको पांच अलग अलग तरह से सचेत करता है.
सबसे पहला अंदाजा आप अपने जख्म भरने की रफ्तार से लगा सकते हैं. अगर जख्म पहले के मुकाबले अब देर से भरते हैं तो समझिए कि शरीर में विटामिन सी कम हो रहा है. विटामिन सी की मदद से टिश्यू जल्दी बनते हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि विटामिन सी की कमी होने पर पुराने घाव फिर खुल जाते हैं.
आपक अक्सर थका हुआ या स्टैमिना की कमी भी महसूस करते हैं. ये भी विटामिन सी की कमी की वजह से हो सकता है. विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होने पर शरीर अच्छे से आयरन एब्जॉर्ब करता है इसके साथ ही सेल को डैमेज होने से भी बचाता है. जिस वजह से आप ज्यादा से ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करते हैं.
विटामिन सी कम होने पर मसूड़ों की पकड़ ढीली पड़ने लगती है. मसूड़े ढीले और कई बार सूजे हुए भी हो सकते हैं. गंभीर केस में मसूड़ों से खून भी आ सकता है.
विटामिन सी शरीर में कम होगा तो Collagen का बनना भी कम हो जाएगा, ब्लड वेसल्स भी कमजोर होंगे. जिसकी वजह से शरीर में कहीं भी नील पड़ता दिख सकता है. हल्की सी ठोकर से भी शरीर में नील पड़ सकता है.
हड्डियों की मजबूती के लिए सिर्फ विटामिन डी पर ध्यान दिया जाता है. जबकि विटामिन सी भी उतना ही जरूरी है. विटामिन सी कम होने से बोन हेल्थ कमजोर होती है. जिसकी वजह से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं.
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva