How to Store Dry Fruits: कई घरों में आपको फ्रिज या आलमारियों में ड्राई फ्रूट्स रखे हुए मिल ही जाएंगे. आपके घर में भी मम्मी किचन या फिर अलमारी में एक अलग पन्नी या डिब्बे में इनको स्टोर कर के रखती है. इसका एक कारण था कि ये महंगे आते थे और इनका इस्तेमाल हर रोज नहीं होता था. कुछ खास मौकों पर खीर या हलुए में इनको डाला जाता था. लेकिन आपने भी देखा होगा कि नट्स में बहुत जल्दी फंगस या कीड़े लग जाते हैं तो कई बार उनसे एक अलग सी महक आने लग जाती है. इसकी सबसे बड़ी वजह है उनकों सही से स्टोर न करना. अगर आप इनको सही से स्टोर करते हैं तो ये लम्बे समय तक फ्रेश बने रह सकते हैं. आइए जानते हैं इनको स्टोर करने का सही तरीका-
कोशिश करें कि आप ड्राई फ्रूट्स को एयर टाइट डिब्बे में स्टोर कर के रखे. ऐसा करने से उनमें बाहर की हवा नहीं लगेगी, जिससे उनमें कीड़े और फंगस लगने का खतरा भी कम हो जाएगा और वो ज्यादा दिनों तक फ्रेश बने रहेंगे.
एयर टाइट कंटेनर के अलावा आप ड्राई फ्रूट्स को कांच के कंटेनर में भी स्टोर कर सकते हैं. इससे इनमें स्मेल भी नहीं आएगी और ये ज्यादा दिनों तक फ्रेश बने रहेंगे.
आप ड्राई
फ्रूट्स को स्टोर करते वक्त कहां पर और किस टेंपरेचर पर स्टोर कर रहे हैं
इस बात का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है. ध्यान रखें कि आप इनको हमेशा डॉर्क
प्लेस पर स्टोर करें और नॉर्मल टेंपरेचर पर. ऐसा करने से ये लंबे समय तक
फ्रेश रहेंगे साथ ही इनका टेस्ट भी खराब नहीं होगा.
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva