June 09, 2023   gpsahu



समर वर्कआउट को अधिक प्रभावी बनाने के लिए इन 5 टिप्स का रखें खास ध्यान

गर्मी में हम सभी आसानी से और बहुत जल्दी थक जाते हैं। साथ ही साथ अधिक पसीना आने के कारण डिहाइड्रेशन का खतरा भी बना रहता है। इसलिए गर्मी में हम सभी के शरीर को एक उचित देखभाल की आवश्यकता होती है। खास कर जो लोग वर्कआउट और एक्सरसाइज करते हैं उन्हें विशेष ध्यान देना चाहिए।

एक्सरसाइज शरीर में अधिक हिट जनरेट करता है, इसलिए इस बात की जानकारी होना महत्वपूर्ण है कि गर्मी के मौसम में कौन सी एक्सरसाइज करें और किन एक्सरसाइज से परहेज रखना चाहिए। इस मौसम ऐसे एक्सरसाइज में भाग लें जो आपके शरीर को आराम पहुंचाए और कूलिंग इफेक्ट प्रदान करे।

भारतीय योगा गुरु, योगा इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर और टीवी की जानी-मानी हस्ती डॉक्टर हंसाजी योगेंद्र ने समर एक्सरसाइज के लिए कुछ प्रभावित टिप्स दिए हैं, तो चलिए जानते हैं कि अपने समर एक्सरसाइज सेसन को किस तरह से अधिक प्रभावी और सुरक्षित बनाया जा सकता है (Summer workout tips)।

शरीर को ठंडा रखने योगासनों में भाग लें. चित्र : एडॉबीस्टॉक

समर वर्कआउट के लिए इन पांच टिप्स को याद रखें

1. एक्सरसाइज के कुछ देर बाद हेल्दी जूस पिएं

एक्सरसाइज करते वक्त अधिक पसीना निकलता है खासकर गर्मी में बॉडी तेजी से वॉटर लूज करती है जिसकी वजह से इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो जाती है। साथ ही महत्वपूर्ण पोषक तत्व जैसे कि मिनरल्स और विटामिंस भी शरीर से निकल जाते हैं। ऐसे में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आप पसीने के माध्यम से जितने पोषक तत्वों को बाहर निकाल रही हैं उतना ही शरीर को पोषक तत्व दे रही हैं या नहीं।

पानी आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखने में मदद करेगा परंतु यह जरूरी पोषक तत्व प्रदान नहीं करता। इसलिए पानी के साथ कुछ खास फल और सब्जियों के जूस का सेवन करना जरूरी है। इसमें कोकोनट वॉटर अधिक प्रभावी रूप से काम करता है।

2. समर फ्रेंडली एक्सरसाइज में भाग लें

एक्सपर्ट के अनुसार गर्मी में सीतलि, सितकरी, चन्द्रभेदन जैसे प्राणायाम में भाग लेना चाहिए। यह सभी आपके शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण होती हैं। आप इन प्राणायाम को 1 दिन में दो से तीन बार दोहरा सकती हैं। सीतलि प्राणायाम में हमें अपने जीभ को ट्विस्ट करके जीभ से सांस लेना होता है। जिससे की जीभ के माध्यम से हवा ठंडी हो जाती है और तब हमारे शरीर में प्रवेश करती है, इससे हमारे शरीर को पर्याप्त ठंडक पहुंचती है।

वेट लॉस के लिए गर्मी में सही वर्कआउट करना जरुरी है। चित्र: शटरस्टॉक

3. गर्मी में इन एक्सरसाइज को अवॉइड करें

गर्मी के मौसम में आपको अपने शरीर को समझने की आवश्यकता होती है, यदि आपके शरीर में थकान महसूस हो रहा है तो एक्सरसाइज न करें खुद को आराम दें। वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज और रनिंग, जंपिंग जैसी गतिविधियों में भाग नहीं लेना चाहिए। इनकी जगह आप सूर्य नमस्कार जैसे आसन का अभ्यास कर सकती हैं।

अपने संपूर्ण स्वास्थ्य को ट्रैक करें! हेल्थशॉट्स ऐप डाउनलोड करें

गर्मी में आपके शरीर को कूलिंग इफेक्ट और रिलैक्स रहने की आवश्यकता होती है ऐसे में खुले वातावरण में वॉक करना अधिक प्रभावी रहेगा। इसके अलावा ऑफ स्विमिंग में भाग ले सकती हैं। ध्यान रहे कि आप स्विमिंग या वॉकिंग किसी भी गतिविधि को करने के बाद कुछ देर तक आराम करें, क्योंकि गर्मी में शरीर को उचित आराम देना महत्वपूर्ण है।

4. कपड़ो का रखें खास ध्यान

गर्मी में एक्सरसाइज करते वक्त कपड़ों का ध्यान रखना भी महत्वपूर्ण है भूलकर भी स्किन हगिंग आउटफिट न पहनें। शरीर में चिपके रहने वाले टाइट कपड़ों से बचें क्योंकि आपके शरीर के हर हिस्से से पानी बाहर निकल रहा होता है, ऐसे में इन्हें बांधना नहीं है। ऐसे कपड़े पहने जिससे कि हवा आरपार हो पाए।

ढीले ढाले हल्के रंग के कपड़े पहने साथ ही कपड़ों के मटेरियल का भी ध्यान रखना जरूरी है, जैसे कि कॉटन और लिनेन के मुलायम कपड़े पहनें। यह पसीना सोखते हैं और इनसे हवा भी पास होती है। यह आपके शरीर को ठंडा रहने में भी मदद करते हैं।

सेहत के लिए फायदेमंद है पसीना आना. चित्र: शटरस्‍टॉक

5. समय का ध्यान रखना है महत्वपूर्ण

एक्सपर्ट के अनुसार गर्मी में एक्सरसाइज करते वक्त समय का विशेष ध्यान रखें। सुबह के 10:00 बजे से लेकर शाम के 5:00 बजे तक किसी प्रकार के एक्सरसाइज में भाग न लें। दोपहर का तापमान काफी गर्म होता है ऐसे में घर के अंदर एक्सरसाइज करना भी उचित नहीं है। कोशिश करें कि सुबह के 6:00 बजे से लेकर 9:00 बजे के बीच अपना वर्क आउट खत्म कर लें। इसके अलावा शाम को 5:00 बजे से लेकर 8:00 बजे तक एक्सरसाइज कर सकती हैं।

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva