Mehandi apply tips : महिलाओं की खूबसूरती को संवारने
में बालों का रोल काफी इंपॉर्टेंट होता है. बालों की लोग तरह तरह से केयर
करते हैं फिर चाहे नेचुरल हेयर मास्क हो या फिर सैलून में स्पा करना हो. आज
हम बात करेंगे कि किस तरह से घर पर ही मेंहदी लगाकर बालों की रंगत निखार
सकते हैं. मेंहदी लगाने का सही तरीका क्या है, एक महीने में कितनी बार
लगाना चाहिए, कितनी देर तक लगाए रखना चाहिए जैसे तमाम सवालों के जवाब हम आज
इस आर्टिकल में देंगे.
वैसे तो मेहंदी बालों की रंगत बेहतर करने में काफी हेल्पफुल होती है, लेकिन अगर एक ही महीने में बहुत ज्यादा बार लगाई जाए तो बालों को जरूरत से ज्यादा रूखा भी बना सकती है. और तो और मेंहदी के गलत यूज से बालों की रंगत और टेक्सचर भी बिगड़ सकता है. यदि आप चाहती हैं कि मेहंदी से आपके बालों को ज्यादा नुकसान न हो तो आप मेंहदी को 4 हफ्तों में एक बार ही यूज करें. यदि आप महीने में एक बार मेहंदी लगाती हैं तो, नो डाउट बालों को काफी फायदा मिलता है. लेकिन कोशिश यह करें कि आप केमिकल बेस्ड मेहंदी की बजाए नैचुरल मेहंदी का ही यूज करें.
अब प्रश्न उठता है कि बालों पर मेंहदी कितनी देर तक लगाय रखना चाहिए तो यह इस बात पर डिपेंड करता है कि मेहंदी किसलिए लगाई जा रही है. अगर बालों को सिर्फ हाइलाइट करने के लिए लगा रही हैं तो 1 से 3 घंटे पर्याप्त है. लेकिन अगर सफेद बालों को लाल या काला करने के लिए लगा रही हैं तो फिर 3 से 4 घंटों का टाइम देना होगा.
बालों पर अगर जरूरत से ज्यादा देर तक लगाकर रखती हैं तो इससे बालों की नमी मेहंदी सोख लेती है और बाल जरूरत से ज्यादा ड्राई हो जाते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं स्कैल्प के मेहंदी से ब्लॉक हो जाने की भी प्रॉब्लम हो सकती है.
बात अगर मेंहदी के पेस्ट तैयार करने की है तो मेहंदी का बालों पर नॉर्मल इफेक्ट हो तो इसे हल्के गर्म पानी में भिगोकर मेहंदी का पेस्ट तैयार किया जा सकता है और सफेद बालों को काला करने के लिए मेहंदी लगाई जा रही है तो इसे भिगोकर रातभर रख सकती हैं. एक बात और मेहंदी भिगोने के लिए चायपत्ती के पानी का भी यूज किया जा सकता है. बालों पर शाइनिंग पाने के लिए या नेचुरल हेयर मास्क की तरह मेहंदी का यूज करने के लिए इसमें आंवला, शिकाकाई पाउडर या फिर रीठा मिलाकर भी लगा सकती हैं.
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva