Skin Care: गर्मियों के मौसम में अक्सर ही स्किन बेजान और मुरझाई हुई नजर आने लगती है. स्किन में डिहाइड्रेशन भी हो जाती है. ऐसे में स्किन की सही देखरेख करना आवश्यक होता है. स्किन का ख्याल रखने और उसे बेदाग निखरा हुआ बनाने के लिए कुछ तेल (Face Oils) आजमाए जा सकते हैं. कई ऐसे तेल भी हैं जो सिर्फ बालों ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. इन तेलों को चेहरे पर लगाने से त्वचा को जरूरी पोषण भी मिलता है और बेजान, शुष्क और रूखी-सूखी त्वचा की दिक्कत दूर हो जाती है. जानिए कौन-कौनसे हैं ये तेल जिन्हें चेहरे पर लगा सकते हैं आप.
त्वचा को निखारने के लिए नारियल का तेल भी लगाया जा सकता है. नारियल के तेल में विटामिन ई पाया जाता है जोकि त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसके अलावा, ड्राई स्किन पर नारियल के तेल का सबसे अच्छा असर देखने को मिलता है. आप रात के समय नारियल के तेल की कुछ बूंदे हथेली पर लेकर चेहरे पर लगा सकते हैं. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि त्वचा जरूरत से ज्यादा ऑयली हो तो नारियल का तेल ना लगाया जाए. इससे स्किन पर क्लोग्ड पोर्स यानी रोम छिद्रों के बंद होने की दिक्कत हो जाती है. लेकिन, ड्राई स्किन पर यह तेल कमाल का असर दिखाता है.

चेहरे के लिए फायदेमंद तेलों की गिनती में सूरजमुखी का तेल भी शामिल है. सूरजमुखी के तेल में विटामिन ई (Vitamin E) भरपूर होता है. इसे नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है. सूरजमुखी के तेल को चेहरे पर लगाने से स्किन बैरियर मजबूत बनता है और त्वचा डैमेज होने से बच जाती है.

सेहत को ऑलिव ऑयल से बहुत से फायदे मिलते हैं. ऑलिव ऑयल (Olive Oil) सेहत के साथ ही स्किन को भी फायदे देने में असरदार होता है. इस तेल में विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई और विटामिन के होता है. जर्नल नैनोमटीरियल्स और नैनोटेक्नोलॉजी में छपी एक स्टडी के मुताबिक, ऑलिव ऑयल मॉइश्चराइजर की तरह काम करने की पोंटेशियल रखता है. इसकी कंसिस्टेंसी गाढ़ी होती है जिस चलते चेहरे के अलावा इसे पूरे शरीर पर भी लगाया जा सकता है. ऑलिव ऑयल की 2 से 3 बूंदे ही चेहरे पर लगाकर मल लें. इस तेल को रात में लगाकर सोया जा सकता है और सुबह उठकर पाएंगे कि चेहरे पर नमी और निखार नजर आ रहा है.

Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva