June 17, 2023   gpsahu



काली पड़ चुकी पीठ के कारण नहीं पहन पाक रहे बैकलेस ड्रेस, इन घरेलू चीजों से पाएं समस्या से निजात -

Beauty Tips: अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने स्किन (skin) का तो बहुत खयाल रखते हैं पर पीठ की क्लीनिंग (cleaning) नहीं कर पाते है. जो सफाई की कमी या फिर धूप के संपर्क में ज्यादा आने पर काली पड़ने लग जाती है. ऐसा जब होता है, तो खासतौर से लड़कियों के लिए परेशानी खड़ी हो जाती है, क्योंकि अनअट्रैक्टिव बैक का मतलब है ऐसे कपड़े न पहन पाना, जिसमें पीछे डीप या लो कट नेक दिया गया हो.

हालांकि, पीठ की काली पड़ चुकी त्वचा को फिर से पहले जैसा बनाया जा सकता है, जिसके लिए आपको नींबू के रस के साथ मिलाकर बस कुछ चीजों को लगाना है. जिससे पीठ का कालापन दूर हो जाता है और आराम से बैकलैस ड्रेस पहन सकते हैं. आज हम आपको कुछ होम रेमेडिस बताएंगे, जिससे आप अपनी पीठ चमका सकती हैं.

एलोवेरा-नींबू का रस

एक कटोरी में दो नींबू का रस निचोड़ लें. इसमें दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं. अगर ये फ्रेश हो, तो और भी अच्छा रहेगा।दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और पीठ पर अप्लाई करें. एक-दो मिनट तक इस मिश्रण से मसाज करें और फिर लूफा की मदद से स्क्रबिंग करें. पीठ को हल्के गरम पानी से धो लें.

बेसन करेगा मदद

हर घर में बेसन जरूर मौजूद होता है और बस यही चीज आपको स्किन के कालेपन से छुटकारा दिलाने में मदद करेगी. इसके लिए एक कटोरी में एक टेबलस्पून बेसन लें. इसमें एक नींबू का रस नीचोड़कर डालें. इसमें दो चम्मच दही और एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं. इस मिश्रण को पीठ पर लगाएं और स्क्रब करें. इसके बाद इसे 5 मिनट लगा छोड़ दें।गीले हाथों से स्क्रब करते हुए बेसन को पीठ से साफ करें और फिर उसे वॉश कर लें.

मसूर की दाल का पाउडर

बाजार में मसूर की दाल का पाउडर मिलता है, लेकिन अगर न भी मिले, तो आप दाल को पीसकर घर पर ही इसे तैयार कर सकती हैं. एक कटोरी में तीन बड़े चम्मच मसूर दाल पाउडर डालें. इसमें दो बड़े चम्मच नींबू का रस मिलाएं. एक छोटा चम्मच एलोवेरा और दही ऐड करें. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद पीठ पर लगाएं और थोड़ा सा स्क्रब करें. दाल के पैक को पीठ पर तब तक लगा रहने दें, जब तक कि वो अच्छे से सूख न जाए. पीठ को गीले तौलिए से साफ कर लें.

चावल आटा लगाएं

इस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में तीन चम्मच चावल का आटा लें. इसमें दो चम्मच सादा दही डालें. एक नींबू का रस दोनों के ऊपर डालें और अच्छे से मिक्स कर लें. चावल के पैक को पीठ पर अप्लाई करें और 10 मिनट लगा रहने दें. धोने के समय गीले हाथों से पीठ को स्क्रब करते जाएं और फिर पूरी बैक को पानी से धो लें, इससे भी आपकी पीठ चमक जाएगी.

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva