June 19, 2023   gpsahu



रेगुलर पिलो से कैसे अलग होता है प्रेगनेंसी पिलो? ये हैं फायदे और प्रकार

Difference Between Regular Pillow And Pregnancy Pillow: प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिला का शरीर कई तरह के मानसिक और शारीरिक बदलाव से होकर गुजरता है। इस समय महिला के बढ़ते वजन की वजह से उसे अपनी पीठ, कूल्हों, और पैरों पर अधिक दवाब और दर्द महसूस होता है। जिसकी वजह से वो कई बार रात को अच्छी नींद भी नहीं ले पाती हैं। गर्भवती महिलाओं की इस परेशानी को कम करने के लिए प्रेग्नेंसी स्लीपिंग पिलो एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या होता है प्रेग्नेंसी स्लीपिंग पिलो और कैसे ये रेगुलर पिलो से अलग होता है। साथ ही यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि इसे यूज करने से गर्भवती महिला को क्या-क्या फायदे मिलते हैं। 

रेगुलर पिलो से कैसे अलग है प्रेगनेंसी पिलो- 
प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादातर सभी गर्भवती महिलाएं पैर के दर्द से बचने के ल‍िए घुटनों के बीच एक नॉर्मल तकिया लगाकर सोया करती हैं। लेक‍िन बात अगर प्रेगनेंसी पिलो की करें तो ये रेगुलर पिलो से ब‍िल्‍कुल अलग होते हैं। प्रेगनेंसी पिलो को खासतौर पर एक गर्भवती महिला के बढ़ते वजन से उसे होने वाली परेशानी को देखते हुए तैयार किया जाता है। प्रेगनेंसी पिलो नॉर्मल तकिए की तुलना में लंबे होते हैं, जो शरीर के अलग-अलग हि‍स्‍सों को आराम देने में मदद करते हैं।  

इस दौरान गर्भवती महिला को पूरी नींद न ले पाने की वजह से चिड़चिड़ाहट, उच्च रक्तचाप, अपच और एसिड रिफ्लक्स जैसी दिक्‍कतें परेशान करने लगती हैं। लेकिन ये तकिए न सिर्फ प्रेगनेंट महिलाओं को अच्छी नींद लेने में मदद करते हैं बल्कि शिशु के पैदा होने के बाद भी ब्रेस्‍टफीड कराने के लिए मां के हाथों को खूब सर्पोट देत हैं। गर्भावस्था के दौरान यूज किए जाने वाले ये तकिए महिला के बढ़ते पेट को सहारा देने के साथ पीछे की तरफ से भी उसकी कमर और पीठ को भी सर्पोट देने में मदद करते हैं। 

दो तरह के होते हैं प्रेगनेंसी पिलो -
अगर आप बाजार में मेटरन‍िटी पिलो ढूंढने जाएंगे तो आपको कई तरह के पिलो देखने को मिलेंगे। लेकिन प्रेगनेंसी पिलो सिर्फ सी-शेप और यू शेप में ही मिलते हैं। इस तरह के पिलो महिला के लिए बेहद सर्पोटिव होते हैं। आइए जानते हैं क्या है दोनों में फर्क। 

सी शेप पिलो-
इस तरह का पिलो 'C' अक्षर के आकार का होता है और महिला के सिर, पेट, पैरों और पीठ को सहारा देता है। 

यू शेप पिलो-
इस तरह का पिलो उन लोगों के लिए ठीक है जो अपनी पीठ के बल सोना पसंद करते हैं, लेकिन अपने पेट के आकार में वृद्धि के कारण इस स्थिति में नहीं सो सकते हैं। यह पिलो महिला के पेट और पीठ के साथ पूरे शरीर को सहारा देता है। 

प्रेगनेंसी पिलो के फायदे-
-ये गर्भवती महिला को सोने के नए तरीके में अडजस्‍ट करने में मदद करता है। 
-प्रेगनेंसी पिलो का उपयोग करने से नींद की कमी के कारण होने वाली समस्याओं से राहत मिलती है।
-यह आपके रीढ़ की अलाइनमेंट को भी सही रखने में मदद करता है। 

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva