June 22, 2023   gpsahu



डेंगू से रहना है सुरक्षित, तो मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

Home Remedy for Mosquitoes: बारिश के साथ ही कई तरह की खतरनाक बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है. पानी के जमाव और गंदगी बढ़ने से मक्खी मच्छर बढ़ने लगते हैं जो कई तरह की बीमारियों का कारण बनते हैं. एडीज मच्छरों के होने वाली बीमारी डेंगू काफी खतरनाक है. इससे इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है. गंभीर स्थिति में जान का भी खतरा होता है. खास बात ये है कि डेंगू के मच्छर (Dengue Mosquito) साफ पानी में पनपते हैं. ये आपके घर में रखें गमलों, कूलर या ऐसी जगह जहां पानी कई दिन तक स्थिर रहता हो पनप जाते हैं और आपके लिए डेंगू जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन जाते हैं. हालांकि कुछ आसान से उपायों (Home Remedy for Mosquitoes) से इन मच्छरों को पनपने से रोका जा सकता है.

घर से मच्छरों को दूर रखने के उपाय

1. ध्यान रखें जमा पानी का : डेंगू के मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए सबसे जरूरी है अपने आसपास पानी को जमा न होने दें. घर में रखें गमलों, मनी प्लांट या कूलर में जमा पानी में ये आसानी से पनप जाते हैं. इनसे बचने के लिए बारिश के आने के पहले कूलर का पानी निकाल दें, गमलों में ज्यादा पानी जमा न रहने दें और मनी प्लांट की बोतल का पानी हर दिन बदलें. इनमें मच्छर के लार्वा को नष्ट करने के लिए दवा डाल सकते हैं.

2. मच्छर भगाने वाले पौधे : कुछ पौधे प्राकृतिक तौर पर मच्छरों को दूर भगाने का काम करते हैं. घर में गमलों या बगीचे में ऐसे पौधे लगाने से सभी मच्छर आसपास नहीं फटकेंगे. मच्छर नीम, तुलसी, लेमनग्रास और यूकेलिप्टस के पौधे से दूर रहते हैं.

3. धूप और ताजी हवा : खिड़कियां व दरवाजे हमेशा बंद रखने से भी घर में मच्छर मक्खी पनपने लगते हैं.  हर दिन कुछ समय के लिए खिड़कियां और दरवाजे खोलकर रखें. इससे घर में धूप और ताजी हवा आएगी और मच्छर-मक्खियों को पनपने का मौका नहीं मिलेगा.

मच्छर भगाने के अन्य उपाय

- केरोसीन में कोकोनट ऑयल और नीम ऑयल डालकर घोल बना लें. इसमें थोड़ा कपूर भी मिला लें. इससे किसी छोटी बोतल में डाल दें और बोतल की ढक्कन में छेद कर रूई की बत्ती डाल दें. इसे जलाने से मच्छर नहीं आएंगे.

- सरसों के तेल में पिसी हुई अजवाइन मिला लें और घर ऐसे स्थानों पर रखें जहां मच्छर ज्यादा हों, कुछ ही देर में मच्छर भाग जाएंगे.

- नींबू को काट लें और तीन चार लौंग खोंसकर अपने बिस्तर के पास रखिए. मच्छर आपसे दूर रहेंगे.

- लैवेंडर का फूल मच्छरों को दूर भगाने के लिए प्रयोग किया जाता है. लैवेंडर के तेल को कमरे में जगह-जगह छिड़क दें तो मच्छर दूर रहेंगे.

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva