June 23, 2023   gpsahu



बासी खीरा भी बढ़ा सकता है चेहरे का ग्लो, ऐसे बनाएं 'Cucumber Face Toner'

Tips To Make Cucumber Toner: कई बार फ्रिज में सब्जियों के बीच में रखा खीरा पड़ा-पड़ा सूख जाता है। ऐसे सूखे हुए खीरे को ज्यादातर महिलाएं फेंक देती हैं। लेकिन अगली बार ऐसा कभी हो जाए तो उसे फेंकने की जगह उसका टोनर बनाकर अपनी खूबसूरती पर चार चांद लगा लीजिए। जी हां, खीरे में हाई वॉटर कंटेंट होने के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं। जो त्वचा के ओपन पोर्स को बंद करके डार्क सर्कल्स,बेजान त्वचा को नमी देने के साथ त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर कैसे बनाया जाता है खीरे का टोनर।  

खीरे का फेस टोनर बनाने के लिए अपनाएं ये तरीका- 
खीरे का फेस टोनर बनाने के लिए सबसे पहले खीरे के छिलके उतारकर उसे काट लें। अब एक पैन लेकर उसमें खीरे के टुकड़ों को 5 से 7 मिनट तक हल्की आंच पर पकाएं। पैन में थोड़ा सा पानी डालें,  जिससे खीरे के टुकड़े पानी में डूब जाएं।ध्यान रखें आपको खीरे का पानी उबालना नहीं है। ऐसा करने से खीरे में मौजूद पोषक तत्व कम हो सकते हैं। अब पैन को आंच से उतारकर ठंडा होने के लिए रख दें। खीरे के रस को ठंडा करके पीसने के बाद छान लें। आपका खीरे का टोनर बनकर तैयार है। आप त्वचा पर निखार लाने के लिए रोजाना इसका यूज कर सकते हैं। 

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva