June 27, 2023   gpsahu



आंखों को धूल-मिट्टी ही नहीं इन बीमारियों से भी बचाता है गुलाब जल, जानें फायदे

बढ़ते पॉल्यूशन की वजह से आंखों से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं. आंखों में जलन, रेडनेस और इंफेक्शन से निजात पाने के लिए गुलाब जल नेचुरल उपाय है. ये मोतियाबिंद जैसी बीमारियों से लड़ने में भी कारगर है. स्किन क्लींजर के तौर पर जाना जाने वाला गुलाब जल आंखों के लिए भी एक क्लींजर की तरह ही काम करता है. ये आंखों को साफ कर उन्हें इंफेक्शन से भी बचाता है. आइए आंखों के लिए गुलाब जल के फायदों को जानते हैं.

आंखों के लिए गुलाब जल के फायदे

आंखों से धूल हटाना

गुलाब जल यानी रोज वॉटर एक नेचुरल क्लींजर की तरह से काम करता है और आंखों में गई गंदगी, धूल और दूसरी एलर्जी को दूर करने में मदद करता है. जिन लोगों को आंखों में किसी तरह की एलर्जी हो उनके लिए गुलाब जल बेहद फायदेमंद हो सकता है.

आंखों की रेडनेस करे कम

गुलाब जल में हल्के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आंखों में रेडनेस और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं. यह हल्के दर्द से राहत भी देने में सक्षम हैं. ये आंखों की तनाव या थकान से भी राहत देते हैं.

मोतियाबिंद से भी बचाए

गुलाब जल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो मोतियाबिंद को बनने से रोकने में मदद कर सकते हैं. मोतियाबिंद एक आम आंख की स्थिति है जो उम्र बढ़ने के साथ लोगों को प्रभावित करती है, जिससे आंखों के प्राकृतिक लेंस में धुंधलापन आ जाता है.

कंजंक्टिवाइटिस से बचाए

गुलाब जल में रोगाणुरोधी और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो कंजंक्टिवाइटिस को रोकने में मदद कर सकते हैं. कंजंक्टिवाइटिस, आंखों का एक आम इंफेक्शन है जो आंखों में रेडनेस और सूजन का कारण बनता है.

गुलाब जल के साइड इफेक्ट्स

कभी-कभी कुछ लोगों को गुलाब जल के इस्तेमाल से आंखों में हल्की जलन भी महसूस हो सकती है. इसके अलावा कभी-कभी इससे इंफेक्शन का खतरा भी होता है. आंखों पर लगाते समय स्टेराइल रोज वॉटर और एक साफ ड्रॉपर का इस्तेमाल करना जरूरी है.

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva