July 02, 2023   gpsahu



पुश-अप्स करते समय न करें ये गलतियां, नहीं तो एक्सरसाइज करना पड़ सकता है भारी

हेल्दी रहने के लिए हम सभी वर्कआउट (workout) करते हैं और अपने वर्कआउट रूटीन में कई तरह की एक्सरसाइज (Exercise) को शामिल करते हैं. इन्हीं में से एक है पुश अप्स (push ups). हम सभी ने इसकी प्रैक्टिस कभी ना कभी की ही है. पुश-अप्स एक तरह का फुल बॉडी वर्कआउट (workout) है, जो आपके शोल्डर से लेकर कोर मसल्स तक पर अपना असर डालता है. पुशअप्स करने का एक फायदा यह भी है कि इसे करने के लिए आपको किसी तरह की मशीन या इक्विपमेंट की जरूरत नहीं होती है. इसलिए, आप बेहद आसानी से घर पर ही पुश-अप्स कर सकते हैं. हालांकि, पुश अप्स करते हुए आपको इस बात का खास तौर पर ध्यान रखना होता है कि आपका बॉडी पोश्चर व तरीका एकदम सही हो.

अगर इनमें से एक भी गलत हो तो ऐसे में इंजरी होने का रिस्क कई गुना बढ़ जाता है. तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जो अक्सर लोग पुश-अप्स करते हुए कर बैठते हैं.

हाथों को बहुत आगे की ओर रखना

कई बार यह देखने में आता है कि जब लोग पुश-अप्स करते हैं तो अपने हाथों को आगे की ओर रखते हैं. लेकिन ऐसा करने से ना केवल आपका बॉडी पोश्चर बिगड़ जाता है, बल्कि वर्कआउट का भी पूरा फायदा नहीं मिलता है. साथ ही साथ बॉडी को बैलेंस करने में भी परेशानी हो सकती है. कोशिश करें कि पुश-अप करते हुए आपके कंधे, कोहनी और कलाई एक दूसरे के ऊपर एक सीधी रेखा में होनी चाहिए.

पीठ को बहुत अधिक उठाना

यह गलती अक्सर बिगनर करते हैं. चूंकि उन्हें पुश-अप करते हुए अपनी बॉडी वेट को बैलेंस करने में समस्या होती है, इसलिए वे अपनी पीठ को गलत तरीके से ऊपर की ओर उठाते हैं. हालांकि, ऐसा करने से आपकी कोर मसल्स पर पूरा इफेक्ट नहीं पड़ता है. ध्यान दें कि पुशअप्स करते हुए आप अपने कंधों से लेकर एड़ियों तक एक सीधी रेखा में ही रखें. शरीर के निचले हिस्से को तभी ऊपर की तरफ उठाना चाहिए, जब आप पेल्विक बोन्स को शरीर के ऊपरी हिस्से की तरफ ले जा रहे हों.

गर्दन नीचे की ओर रखना

पुशअप करते हुए नीचे की ओर देखने से आपके लिए वर्कआउट करना या फिर ऊपर और नीचे जाना आसान हो जाता है. लेकिन ऐसा करने से आपका वर्कआउट उतना अधिक इफेक्टिव नहीं हो पाता है. इसके अलावा, यह गर्दन पर अनावश्यक दबाव डालता है और दर्द और चोट के जोखिम को बढ़ाता है. इसलिए, पुश-अप्स करते समय अपनी गर्दन को स्टेबल रखने की कोशिश करें और आगे देखें.

जल्दी-जल्दी पुशअप करना

अमूमन जब लोग वर्कआउट करते हैं तो वे किसी भी एक्सरसाइज के रेप्स व सेट को जल्द से जल्द खत्म करना चाहते हैं, जिससे वे दूसरी एक्सरसाइज कर सकें. ऐसा ही कुछ पुशअप्स के साथ भी होता है. लेकिन वास्तव में आपको ऐसा करने की सलाह नहीं दी जाती है. बहुत तेजी से पुशअप करने से आपके फॉर्म से समझौता हो सकता है. इतना ही नहीं, इससे आपको चोट लगने या फिर मसल्स में दर्द का खतरा हो सकता है. इसलिए, हमेशा एक्सरसाइज को मॉडरेट इंटेसिटी के साथ ही करें. साथ ही साथ यह भी देखें कि आपका फॉर्म सही है.

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva