विदेश मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के फ़ैसलों का असर दुनिया की राजनीति पर पड़ता है.
जयशंकर ने कहा, ''आपने देखा होगा कि पहले भी कई प्रधानमंत्री अमेरिका पर जा चुके हैं. इस बार ये दौरा अलग स्तर का था. ऐसा इसलिए था क्योंकि मोदी जी की अपनी पहचान, छवि थी.''
जयशंकर बोले, ''आज दुनिया में लोग पीएम मोदी को मानते हैं. ख़ासकर लोकतांत्रिक देशों में पीएम मोदी को वरिष्ठ, विश्वसनीय, अनुभवी नेता के तौर पर देखे जाते हैं. जब पीएम मोदी कुछ तय करते हैं तो इसका पूरा असर विश्व की राजनीति पर पड़ता है.''
अपनी सरकार की तारीफ़ करते हुए जयशंकर ने कहा, ''अगर पिछले नौ साल के आइडिया की बात करें तो वो आइडिया भारत से आए हैं.''
भारत की विदेश नीति बीते कुछ सालों से चर्चा में रही है. ख़ासकर जिस तरह से रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत ने तेल खरीदने को लेकर स्टैंड लिया, उसका असर भारत समेत कई देशों पर देखने को मिला.
जयशंकर खुद भी अपनी सरकार की नीतियों पर बोले, ''आज विदेश नीति में तकनीक का बहुत अहम रोल है. आप चाहें या ना चाहें दुनिया आपके यहां तो आएगी ही. ये अवसरों के तौर पर भी आ सकती हैं और कई बार चुनौतियों के तौर पर भी आ सकती हैं.''
जयशंकर भले ही अपनी सरकार की तारीफ़ कर रहे हों मगर कांग्रेस पीएम मोदी के दौरे पर तंज कसती रही है.
कांग्रेस ने कहा था कि पीएम मोदी अमेरिका में हैं मगर मणिपुर पर ख़ामोश हैं.
मणिपुर में बीते 60 दिनों से ज़्यादा वक़्त से हिंसा जारी है.
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva