July 04, 2023   gpsahu



बरसात के मौसम में रहना है हेल्दी तो आज से ही डाइट में कर लें ये बदलाव, यहां देखें क्या खाना है फायदेमंद

Diet Plan For Monsoon: बरसात का मौसम शुरू ही हो गया है और इस मौसम में कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए जरूरी है कि ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए हम अपनी डाइट का विशेष ख्याल रखें. अगर आप भी इस मौसम में खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव करके आप खुद को हेल्दी रख सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस मौसम में हमारी डाइट कैसी होनी चाहिए.

बरसात के मौसम में हमारी इन्यूनिटी कमजोर हो जाती है. इसलिए हमें अपनी डाइट में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिनमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता हो. इस मौसम में लोग अक्सर सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ जाते हैं इसलिए आपको पोषक तत्वों का भरपूर सेवन करना चाहिए. इसके अलावा अपने शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी, कोकोनेट वॉटर और एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं. 

साफ सफाई 

इस मौसम में आपको अपने आस-पास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए. बरसात का पानी जमा होने से रोकना चाहिए. साथ ही फलों और सब्जियों का सेवन करने से पहले उनको अच्छे से साफ कर लेना चाहिए. बाहर के खाने और ज्यादा देर तक रखा हुआ खाना भी आपकी सेहत पर असर डाल सकता है.

डाइट 

बारिश का मौसम और पकौड़े तो हर किसी को पसंद होते हैं. लेकिन आप ध्यान रखें कि आपको ज्यादा तला-भुना खाना खाने से बचना है. आप ब्रेकफ्साट में कॉर्न फ्लेक्स, दलिया, दही, मूंगदाल का चीला या फ्रूट चाट शामिल शामिल कर सकते हैं. वहीं लंच में घर का बना खाना जैसे रोटी, दाल, सब्जी, दही और सलाद को शामिल करना चाहिए. अपनी डाइट में  फाइबर, प्रोटीन, न्यूट्रिएंट, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन से भरपूर चीजें शामिल करना बेहतर है. वहीं डिनर को हमेशा लाइट रखें. इन बातों का ध्यान रख कर आप इस सीजन में खुद को सेहतमंद बनाए रख सकते हैं.

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva