हम जो खाते हैं उसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य और यहां तक कि हमारे वजन पर भी पड़ता है. पौष्टिक आहार खाने से आप फिट रह सकते हैं. हालाँकि वहीं दूसरी ओर कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे भी हैं जो आपका वजन बढ़ा सकते हैं. हो सकता है कि आप इन खाद्य पदार्थों का सेवन यह जाने बिना कर रहे हों कि ये आपके स्वास्थ्य के लिए कितने हानिकारक हैं. तो चलिए जानते हैं वो फूड आइटम्स को आपके वजन को बढ़ाने का कारण बन सकते हैं.
आमतौर पर यह माना जाता है कि फ्रूट जूस में सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये वास्तव में वजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. कई कॉमर्शियल फ्रूट जूस में शक्कर बहुत अधिक मात्रा में पाई जाती है, जो कैलोरी की मात्रा को तेजी से बढ़ा सकते हैं. इसके अलावा जब आप फल का जूस निकालते हैं तो इसमें फलों का फाइबर खत्म हो जाता है, और आप ज्यादा कैलोरी का सेवन करते हैं.
ग्रेनोला की बार गिनती हमेशा एक हेल्दी स्नैक के तौर पर की गई जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें कई बार बहुत ज्यादा शुगर और फैट पाया जाता है, जो वजन को बढ़ाने का कारण बन सकता है. स्टोर से खरीदे गए कई ग्रेनोला बार में चॉकलेट चिप्स, शहद और दूसरी मीठी चीजें मिलाई जाती हैं, जिनका अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ सकता है. बार में लगे न्यूट्रिशिनल लेबल को पढ़ने के बाद ही इसको खरीदना चाहिए.
फलों को आम तौर पर हेल्दी माना जाता है. लेकिन जब इनको सुखाया जाता है तो इसमें नेचुरल शुगर इनको कैलोरी से भरपूर बना देती है. मुट्ठी भर सूखे मेवे खाना भले ही ज्यादा न लगे, लेकिन ये कैलोरी को तेजी से बढ़ा सकते हैं. सलाह दी जाती है कि सूखे मेवों का सेवन कम मात्रा में करना ही बेहतर होता है.
नट्स हेल्दी फैट और प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत हैं, लेकिन नट बटर के लिए ऐसा नहीं कहा जा सकता है. कई कॉर्मिशियल बटर ब्रांड्स इनको बनाने के लिए इसमें ऑयल, शुगर और ऑर्टिफिशयल इंग्रीडिएंट्स जोड़ते हैं. ये इंग्रीडिएंट्स नट बटर की कैलोरी को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं और इनका ज्यादा मात्रा में सेवन करने पर वजन बढ़ सकता है.
स्मूदी आपके आहार में फलों और सब्जियों को शामिल करने का एक शानदार तरीका हो सकती है. इनमें कैलोरी और शुगर हाई हो सकते हैं, खासकर तब जब इसे स्टोर से खरीदा जाता है या इनमें अलग से मिठास जोड़ी जाती है. फलों के रस, दही और बहुत मीठे फलों से बनी स्मूदी का बार-बार सेवन करने से वजन बढ़ सकता है.
हेल्दी डाइट और कभी-कभी अनहेल्दी फूड आइटम्स के बीच बैलेंस को बनाएं रखें. इससे आपका वजन भी सही रहेगा और आपको हेल्दी बनाए रखने में मदद मिल सकती है.
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva