July 05, 2023   gpsahu



जानिए उत्तर दिशा से जुड़े वास्तु टिप्स.

Vastu Tips: घर पर किस दिशा में क्या रखा है इसकी विशेष मान्यता होती है. खासकर वास्तु शास्त्र में घर की दिशाओं के संदर्भ में कई तरह की सलाह व सुझाव देखने को मिलते हैं. वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में विश्वास रखने वाले लोग अक्सर ही घर व ऑफिस की दिशाओं का खास ध्यान रखा जाता है. उत्तर दिशा की बात करें तो इस दिशा को माता लक्ष्मी की दिशा कहा जाता है. इसके अलावा, यह दिशा भगवान कुबेर की भी कही जाती है. जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के अंदर उत्तर दिशा (North Direction) में क्या रखने से मना किया जाता है.

घर में उत्तर दिशा में ना रखने वाली चीजें 

भारी-भरकम चीजें 

वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा में घर के अंदर भारी-भरकम चीजों को रखने से परहेज करना चाहिए. इस दिशा को कुबेर भगवान और माता लक्ष्मी (Lakshmi Ma)  की दिशा माना जाता है. कहते हैं इस दिशा में भारी चीजें रखने पर घर में सुख-समृद्धि आने में बाधा उत्पन्न होती है. इसलिए इस दिशा को साफ-सुथरा और खाली रखना चाहिए. जो सामान यहां रखे जा रहे हैं वे हल्के हों तो अच्छा है. 

जूते-चप्पल

देवी-देवताओं की दिशा होने के चलते उत्तर दिशा में जूते-चप्पल रखने से मना किया जाता है. कहते हैं इस दिशा में जूते-चप्पल रखना देवी-देवताओं का अपमान होता है. वहीं, इस दिशा में चप्पल रखने पर घर में आर्थिक हानि भी हो सकती है. 

कूड़ेदान 

उत्तर दिशा में कूड़ा-कचरा रखने से परहेज करने के लिए कहा जाता है. वास्तु के अनुसार इस दिशा में कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए और जितना हो सके इस दिशा में सफाई बरकरार रखनी चाहिए. 

शौचालय 

उत्तर दिशा में शौचालय बनवाने से परहेज करना चाहिए. इस दिशा में शौचालय होना अच्छा नहीं माना जाता है. मान्यतानुसार कहते हैं इससे दुर्गति की संभावना बढ़ती है. 

बंद दीवार 

इस दिशा को धन आगमन की दिशा कहा जाता है. धन आमगन की दिशा होने के चलते उत्तर दिशा में बंद दीवार बनवाने की सलाह नहीं दी जाती है. कहते हैं इस दिशा में दरवाजे या खिड़कियां होनी चाहिए.

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva