July 05, 2023   gpsahu



सावन के महीने में बिल्कुल ना खाएं ये चीजें, सेहत के लिए है नुकसानदेह

सावन का महीना शुरू हो चुका है। भगवान शंकर को समर्पित इस पूरे महीने में लोग पूजा-पाठ करते हैं। साथ ही व्रत भी रहते हैं। धार्मिक नजरिए से सावन के महीने में खान-पान को लेकर काफी सारे नियम बताए गए हैं। लेकिन ये नियम सावन में होने वाली बारिश से भी जुड़ा है। दरअसल, इस मौसम में बारिश सबसे ज्यादा होती है। जिसकी वजह से नमी और बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। ऐसे में खाने-पीने की बहुत सारी चीजों को ना खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि ये फूड्स खाने से शरीर में एलर्जी होने और सेहत खराब होने का डर रहता है। तो चलिए जानें वो कौन से फूड्स हैं जिन्हें सावन में नहीं खाना चाहिए।

बैंगन
सावन के महीने में बैंगन खाने की मनाही है। हालांकि बैंगन ना खाने की वजह इसमे पड़ने वाले कीड़े है। बारिश में मिलने वाले बैंगन अंदर से कीड़े लगे होते हैं। जिन्हें खाने से फूड प्वाइजनिंग की दिक्कत हो सकती है। 

पत्तेदार सब्जियां
पत्तेदार सब्जियों में भी बारिश के मौसम में काफी ज्यादा कीड़े लगे रहते हैं। हरे रंग के ये कीड़े पत्तियों से चिपके होते हैं जो कई बार अनदेखे में सब्जी में साथ चले जाते हैं। जो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। 

दही
सावन में दही खाने से बचना चाहिए। दरअसल. दही इस मौसम में जल्दी से गुड बैक्टीरिया के साथ बैड बैक्टीरिया बनाने लगती है। जिससे उसमे खट्टापन आ जाता है। जो सेहत के लिए सही नही है। सावन में अगर दही खानी है तो बिल्कुल फ्रेश खाएं और पुरानी दही बिल्कुल ना खाएं।

डेयरी प्रोडक्ट से भी बचें
इस मौमस में प्रोटीन से भरपूर डेयरी प्रोडक्ट की मात्रा भी कम ही खानी चाहिए। दूध, पनीर जैसी चीजों को जितना हो सकें अवॉइड करंना चाहिए।

नॉनवेज
वैसे तो भगवान शंकर के पवित्र महीने के रूप में सावन में लोग पूजा करते हैं। इसलिए नॉनवेज नहीं खाते लेकिन इसके साथ ही नॉनवेज ना खाने की वजह इस मौसम में डाइजेशन का स्लो होना है। जिसकी वजह से नॉनवेज को पचने में टाइम लगता है और लोगों को कम खाने की सलाह दी जाती है। 

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva