स्किन पर होने वाली खुजली, जलन, रैशेज जैसी समस्याएं तो जल्दी ही ठीक होती है। लेकिन जब ये खुजली एक्जिमा या सोरायसिस का रूप ले लेती हैं तो इसमे खास देखभाल की जरूरत होती है। एक्जिमा काफी कॉमन स्किन प्रॉब्लम है। जो बच्चों और बड़ों में होती है। वहीं सोरयसिस की समस्या को भी लोग हल्के में ले लेते हैं। जबकि इन समस्याों का स्थाई इलाज काफी मुश्किल है। हालांकि सही खानपान और देसी नुस्खों की मदद से इसे कम किया जा सकता है। अगर स्किन ये समस्याएं परेशान करती हैं तो इन फूड्स को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।
डेयरी प्रोडक्ट
अगर स्किन में खुजली और लालिमा जैसे लक्षण हों या फिर एक्जिमा, सोरायसिस की
शिकायत हो तो डाइट से डेयरी प्रोडक्ट खासतौर पर गाय के दूध, घी, पनीर, दही
को बिल्कुल ना शामिल करें। गाय के दूध और उनसे बने प्रोडक्ट स्किन में
होने वाली एलर्जी और दिक्कतों को बढ़ा देते हैं।
मूंगफली
मूंगफली अक्सर लोगों की एलर्जी की वजह होती है। इसलिए जिन लोगों को स्किन
की समस्याएं होती है। उन्हें मूंगफली खाने से बचना चाहिए। मूंगफली से स्किन
एलर्जी या फूड एलर्जी हो जाना काफी कॉमन है।
ओट्स
एक्जिमा, सोरायसिस या फिर स्किन में खुजली, जलन और चकत्ते निकल आते हैं और
वो जल्दी ठीक नहीं हो रहे हैं। तो ओट्स खाने से भी बचना चाहिए। होल ग्रेन
में ओट्स भी कुछ लोगों में स्किन एलर्जी का कारण होते हैं। वहीं एक्सपर्ट
के मुताबिक एक्जिमा जैसी बीमारी में ओट्स नहीं खाना चाहिए।
गेहूं
जिन लोगों को स्किन से जुड़ी परेशानियां रहती है उन्हें गेंहू खाने से बचना
चाहिए। गेंहू एक्जिमा और सोरायसिस जैसी कंडीशन में स्किन को काफी नुकसान
पहुंचाते हैं।
रिफाइंड शुगर
चीनी को ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी हार्मफुल माना जाता है। ये ना केवल
डायबिटीज की बीमारी का कारण बनता है वहीं रिफाइंड शुगर मोटापे के लिए भी
जिम्मेदार होता है। यहीं नहीं अगर एक्जिमा, सोरायसिस या स्किन डिसीज से
परेशान हैं तो फौरन चीनी खाना बंद कर दें।
स्किन डिसीज में ना खाएं ये फूड्स
इसके साथ ही अगर आपको स्किन में किसी भी तरह की प्रॉब्लम है तो अंडे,
शेलफिश, नट्स, मछली को डाइट से बिल्कुल बाहर रखना चाहिए। स्किन डिसीज को
ठीक होने में मदद मिलेगी।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva