दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी Meta ने एक नई माइक्रोब्लॉगिंग ऐप Threads नाम से लॉन्च की है और इस ऐप को यूजर्स से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। Threads ऐप को Instagram की टीम ने डिवेलप किया है और इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इसपर आसानी से अकाउंट बनाने का विकल्प मिल रहा है। इसकी तुलना Twitter से की जा रही है और ट्विटर को टक्कर देने के लिए इसमें जल्द नए फीचर्स शामिल किए जाएंगे।
मेटा CEO मार्क जुकरबर्ग ने बताया कि 100 से ज्यादा देशों में गुरुवार को लॉन्च किए गए Threads प्लेटफॉर्म पर शुरुआती 4 घंटे के अंदर ही 50 लाख नए यूजर्स ने अकाउंट बनाए और अब इसके यूजर्स का आंकड़ा 5 करोड़ के करीब पहुंचने वाला है। नई ऐप होने के चलते Threads में अभी ढेरों फीचर्स शामिल नहीं किए गए हैं लेकिन प्लेटफॉर्म कई फीचर्स पर काम कर रहा है। जाहिर सी बात है कि मेटा फीचर्स के मामले में इसे ट्विटर के मुकाबले कमजोर नहीं रखना चाहेगा।
इंस्टाग्राम हेड ने दी नए फीचर्स की जानकारी
लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग ऐप Instagram के हेड एडम मॉसेरी ने कहा है
कि Threads से जुड़ी टीम इस ऐप में कुछ जरूरी बेसिक फीचर्स जल्द शामिल
करेगी। इन फीचर्स में सर्च, हैशटैग्स, एक फॉलोइंग फीड, ग्राफ सिंकिंग और
डाइवर्स सपोर्ट सब शामिल होगा। मॉसेरी ने बताया कि जल्द इस ऐप में मेसेजिंग
का विकल्प भी इनेबल किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने इसके लिए कोई टाइमलाइन
नहीं शेयर की है।
एडम की घोषणा से इतना जरूर साफ हो गया है कि यह Threads की शुरुआत भर है और आने वाले दिनों में यूजर्स को इस ऐप में ढेरों सुधार देखने को मिलेंगे। मेटा अपनी अन्य सोशल मीडिया सेवाओं में यूजर्स से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर बदलाव और सुधार करती रही है और यह बात Threads पर भी लागू होगी। 18 घंटे से कम में इसके यूजर्स का आंकड़ा 3 करोड़ के पार पहुंच गया है और मेटा बड़ा यूजरबेस गंवाना नहीं चाहेगी।
फीचर्स के मामले में कमजोर है Threads
नए Threads ऐप में यूजर्स को कई बेसिक फीचर्स नहीं मिल रहे हैं, जिसे लेकर
इसकी आलोचना भी हो रही है। इस ऐप में डायरेक्ट मेसेजिंग का विकल्प नहीं
दिया गया है और यूजर्स किसी थ्रेड को बुकमार्क या सेव नहीं कर सकते। इसके
अलावा फीड में अभी रेंडम थ्रेड्स दिखाए जा रहे हैं और ट्विटर जैसा 'For
You' सेक्शन नहीं मिलता। इस ऐप में हैशटैग्स का सपोर्ट अब तक नहीं मिला है
और ना ही यूजर्स Tredning टॉपिक्स एक्सप्लोर कर सकते हैं।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva