वैसे तो बारिश के सीजन में सब्जियों के दाम बढ़ ही जाते हैं। लेकिन इस बार टमाटरों के दाम ने हर किसी को चिंता में डाल दिया है। 120-140 रुपये किलो तक दाम पहुंचने के बाद तो हर कोई हैरान है। वहीं सोशल मीडिया पर शायरी से लेकर मजेदार मीम्स बनना शुरू हो गए हैं। महंगे हुए टमाटरों को देखकर हर कोई शायर बन बैठा है और हमे सोशल मीडिया पर मिलीं ये मजेदार शायरी। जिसे पढ़ने के बाद आप भी लोटपोट हो जाएंगे।
वो दावा कर रहा था खुद के गरीब होने का,
आज उसको बाजार से टमाटर लाते देखा है.
बैंक अकाउंट भले ही खाली हो,
लेकिन गालों पर चमक टमाटर जैसी हो.
जब किसानों के खेत में टमाटर होता है,
तब टमाटर का भाव बड़ा ही कम होता है.
दोस्तों तुम भी करके देख लो इश्क़
तुम्हारा भी मेरी तरह नाम हो जाएगा,
जब तुम पर भी पड़ेंगे अंडे और टमाटर
तो शाम की सब्जी का इंतजाम हो जायेगा।
टूटते हुए रिश्तों को बचाइए,
बिना बुलाए अपनों के घर जाइए
फल-मिठाई ना सही,
कम से कम टमाटर ही ले जाइए!
महँगाई इस कदर बढ़ी कि
टमाटर का दाम बढ़ गया,
खर्च इस तरह बढ़ा है कि
सिर पर कर्ज चढ़ गया.
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva