July 13, 2023   gpsahu



घर में Aquarium रखना होता है बहुत शुभ, यहां जाने इसे रखने के फायदे और कौन सी मछलियां होता है अच्छा ...

हर कोई अपने घर को बेस्ट लुक देना चाहता है। लोग अपने घर को सजाने के लिए कई प्रकार के सुंदर डेकोर्स, वॉल हैंगिंग्स, आर्ट पीसेज आदि के साथ साथ फिश-एक्वेरियम का भी इस्तेमाल करते नजर आते हैं। Aquarium में तैरती और अटखेली करती रंग बिरंगी मछलियां हर किसी के मन को मोह लेती हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं? एक्वेरियम रखने से ना सिर्फ आपका घर सुंदर लगता है बल्कि साथ ही इसके कई अन्य फायदे और नुकसान भी हैं। वास्तु से लेकर फेंगशुई तक कई रीतियों और परंपराओं में एक्वेरियम रखने के फायदे और नुकसान का ब्योरा मिलता है। आपके लिए Aquarium अपने घर में रखना फायदेमंद होगा या फिर नुकसान का सौदा साबित होगा, आइए इस विषय में विस्तार से जानते हैं।

1-एक्वेरियम का साइज हमेशा उसमे रहने वाली मछलियों के अनुरूप होना चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में एक्वेरियम शुभता लाए तो आपको खास ख्याल रखना होगा कि एक्वेरियम का साइज़ इतना हो कि मछली उसमे आराम से तैर सके। मछलियों की शेप और साइज के अनुसार ही एक्वेरियम भी बड़ा होना चाहिए। अगर मछली एक्वेरियम में परेशानी से रहेगी तो निश्चित ही यह आपके जीवन में परेशानी को बढ़ावा देगा।


2-अगर आप मांसाहारी हैं और खास तौर पर आप मछली का सेवन करते हैं तो आपको मछली पालने से बचना चाहिए। दरअसल मछलियां अपनी तरंगों से इस विषय में जान लेती हैं जो आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
3-अपने घर में मछलियों को सोच समझकर ही पालें। जो मछलियां जोड़े में रहती हैं, उनको जोड़े के अनुसार ही रखें। यदि आप इन मछलियों को बिना जोड़े के रखेंगे तो यह विपरीत परिणाम से किसी को बरबाद करने की ताकत भी रखती हैं। साथ ही यह भी जान लें कि फाइटर मछली को अन्य मछलियों से अलग पालना चाहिए।


4-फेंगशुई के अनुसार यदि आप अपने घर में सुख और समृद्धि चाहते हैं तो आपको अपने Aquarium में नौ मछलियां पालनी चाहिए। नौ मछलियां पालने से घर में सुख समृद्धि आती है और सदस्यों की सफलता का योग बनता है। फेंगशुई टिप्स के अनुसार नौ मछलियों का ये शुभ नंबर का फॉर्मूला बेहद कारगर है।
5-फिश एक्वेरियम को आप अपने घर की पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रख सकते हैं। दरअसल यह काफी शुभ माना जाता है। ये सभी दिशा जल दिशा होती हैं, ऐसे में जल तत्व की यहां उपस्थिति जल तत्व को सकारात्मक शक्ति देती है।
6-Aquarium में पाली जाने वाली मछलियों के रहने की उचित व्यवस्था का ख्याल रखा जाना चाहिए। दरअसल माना जाता है कि एक्वेरियम में फिल्टर, ऑक्सीजन पंप आदि को समय समय पर साफ करते रहना चाहिए साथ ही मछलियों के बेहतर जीवन के लिए जलीय पौधे भी होने चाहिए।

इन मछलियों का पालन है शुभ

अगर आप अपने घर में खुशियों, सुख, समृद्धि और शांति की अभिलाषा के साथ मछलियां पालना चाहते हैं तो आपको विशेष तौर पर शुभ मछलियों के बारे में जान लेना चाहिए। कई मछलियां घर में रखने के लिए अति शुभ मानी गई हैं। इन मछलियों में एरोवाना, ब्लैक मूर, गोल्ड फिश, फ्लावर हॉर्न फिश, तितली कोई, गप्पी फिश, फ्लेटी फिश, कोरी कैटफिश, गौरमी, एंजलिश, टेट्रास, रासबोरा, क्लाउन फिश, रेनबो फिश या किलीफिश रख सकते हैं।

एक्वेरियम रखने के फायदे

घर के कई खतरों को अपने पर ले सकती है मछली

वास्तुशास्त्र के अनुसार जिस घर में भी मछली को पाला जाता है, उस घर में कोई संकट नहीं आता है। दरअसल मान्यता है कि जिस घर में मछली होती है, वो उस घर के सभी संकट अपने ऊपर ले लेती है। ऐसे में उस घर के सभी सदस्य सेफ रहते हैं। अगर आप भी मछली पालते हैं और आपकी मछली मर गई है, तो इसके पीछे यह भी एक कारण हो सकता है।

घर में बढ़ती है सुख समृद्धि

अगर आप सही ढंग से अपने घर में मछली पाल रहे हैं तो ये शुभता को निमंत्रण देती है। माना जाता है जिस घर में मछली को पालने के साथ साथ समय से दाना दिया जाता है, उस घर में सुख समृद्धि का वास होता है।

शनि संबंधित दोषों को करती है दूर

कई लोगों की कुंडली पर शनि का कोप होता है। ऐसे में यदि आप भी शनि के कोप के पात्र हैं या आपकी साढ़े साती चल रही है तो आपको अपने घर में मछली पालकर नियमित तौर पर उसको दाना डालना चाहिए। मछली को दाना डालने से शनि के कोप से मुक्ति मिलती है। साथ ही मछलियों का घर में होना आर्थिक वृद्धि का भी प्रतीक है।

मन की शांति का अनोखा स्त्रोत

अगर आप अपने घर में फिश Aquarium लाते हैं, तो आपके जीवन में अलौकिक शांति आती है। जब कभी आपका मन विचलित हो, ऐसे समय में रंग बिरंगी मछलियों को अटखेलियां करते देख मन को असीम शांति अनुभव होती है। ऐसे में आपका स्ट्रेस और टेंशन छूमंतर हो जाती है।

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva