Sawan Somwar 2023 Colours: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो चुकी है और सावन (Sawan 2023) का पहला सोमवार भी बीत चुका है. सावन के महीने में लोग पूरे भक्ति भाव से भोले बाबा की पूजा (Worship Of Lord Shiva) कर रहे हैं और कई लोग घर की सुख शांति और अविवाहित लड़कियां अच्छा वर पाने के लिए सावन सोमवार का व्रत रख रही हैं. क्योंकि इस बार सावन 2 महीने का है इसलिए सावन सोमवार (Sawan Somwar) भी ज्यादा पड़ रहे हैं. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन रंगों (Colours On Sawan Somwar) के बारे में जिन्हें सावन सोमवार व्रत के दौरान पहनने से बचना चाहिए. दरअसल सावन के व्रत के दौरान भगवान शिव की पूजा पाठ करने के साथ-साथ वस्त्रों के रंगों का भी विशेष महत्व होता है. पूजा के दौरान कुछ खास रंग के वस्त्र पहने जाएं और कुछ रंगों को अवॉइड किया जाए तो कहते हैं कि इससे आपकी पूजा सफल होती है और भगवान भोलेनाथ भी आपको आशीर्वाद देते हैं.

सावन सोमवार व्रत के दौरान कपड़ों के रंग का विशेष महत्व होता है. कहते हैं
कि भगवान भोलेनाथ की पूजा अगर सफेद रंग के कपड़े पहनकर की जाए तो इससे मन
को शांति मिलती है. इतना ही नहीं भगवान भोलेनाथ को आसमानी रंग भी बहुत पसंद
होता है. ऐसे में आसमानी रंग के कपड़े पहन कर पूजा करने से भगवान भोलेनाथ
बहुत प्रसन्न होते हैं. भगवान भोलेनाथ की पूजा के दौरान आप लाल, नारंगी या
हरे रंग के वस्त्र पहन सकते हैं. सावन में हरा रंग पहनने का बहुत महत्व
होता है और इस रंग का कुर्ता, सूट या साड़ी बहुत जचती है. इतना ही नहीं
महिलाएं खासतौर पर सावन सोमवार की पूजा करने के दौरान 16 श्रृंगार करें,
हाथों में मेहंदी लगाएं. कहते हैं कि ऐसा करने से उन्हें अच्छा वर मिलता है
या शादीशुदा महिलाओं के पति की लंबी आयु होती है.
पूजा पाठ के दौरान विशेष रूप से काला रंग कभी भी नहीं पहनना चाहिए, क्योंकि
इसे अशुभ रंग माना जाता है और तो और नेवी ब्लू, भूरा रंग भी पूजा के दौरान
नहीं पहनना चाहिए. वहीं, ग्रे रंग उदासी से जुड़ा होता है. इसका आमतौर पर
किसी धार्मिक आयोजनों में उपयोग नहीं किया जाता है और पूजा के दौरान इससे
बचना सबसे अच्छा है. कहते हैं कि सावन के व्रत के दौरान आपको ट्रेडिशनल
कपड़े पहनकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करनी चाहिए.
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva