July 25, 2023   gpsahu



सांप के काटने पर तुरंत क्या करना चाहिए, हादसे के वक्त रखें इन बातों का नाम

भारत में सांपों की संख्या बहुत ज्यादा है. इनमें किंग कोबरा रसल्स वाइपर, स्पेक्टाकल्ड, कोबरा सॉफ्ट, स्केल्ड वाइपर, पेट वाइपर और कॉमन क्रेट जैसे जहरीले सांप (Venomous Snake) भी शामिल हैं. इन सांपों का डंसना (Snake Bites) घातक हो सकता है, यहां तक कि सांपों का डंसना मौत का कारण भी बन सकता है. आइए जानते हैं सांप के डसने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए (First aid for Snakebites).

यदि कोई जहरीला सांप डंस ले और डंसे गए स्थान का रंग बदल जाए, सूजन होने लगे या दर्द हो तो तुरंत 911 या स्थानीय लोकल इमरजेंसी नंबर पर कॉल करें.

मदद पहुंचने तक ये कदम उठाए

  • सांप के डसने की सीमा से दूर हो जाएं
  • जहर के फैलने के रफ्तार को कम रखने के स्थिर और शांत रहें
  • सूजन शुरू होने से पहले गहने और टाइट कपड़े हटा दें.
  • अगर संभव हो तो अपने आप को ऐसी स्थिति में रखें कि काटने का स्थान हृदय के स्तर पर या उससे नीचे हो.
  • घाव को साबुन और पानी से साफ करें और साफ, सूखी ड्रेसिंग से ढक दें

सावधानी ( Caution)

  • टूर्निकेट या बर्फ न लगाएं.
  • जहर निकालने के लिए घाव को काटने का प्रयास न करें.
  • कैफीन या अल्कोहल का सेवन न करें, इससे शरीर में जहर का अवशोषण तेज़ हो सकता है.
  • सांप को पकड़ने की कोशिश न करें. इसके रंग और आकार को याद रखने की कोशिश करें, जिससे इलाज में मदद मिलेगी. संभव हो तो सांप की तस्वीर लें.

लक्षण (Symptoms)

  • सांप डसने के अधिकतर मामले हाथों या पैरों पर होते हैं. अगर डसने वाला सांप जहरीला नहीं होता है तो हंसने के लक्षण में उस स्थान पर दर्द और खरोंच शामिल हैं.
  • अगर डसने वाला सांप जहरीला होता है तो 15 से 30 मिनट के अंदर डंसे गए स्थान पर तेज जलन होने लगती है.  कुछ समय बाद वहां सूजन और नील पड़ सकती है जो पूरे हाथ या पैर में फैलने लगती है. इसके अलावा मितली, सांस लेने में कठिनाई और कमजोरी और मुंह में अजीब स्वाद जैसे लक्षण सामने आ सकते हैं.
  • कुछ सांपों जैसे कोरल स्नेक में ऐसा जहर होता है जिसके कारण न्यूरोलॉजिकल लक्षण जैसे त्वचा में झुनझुनी, बोलने में कठिनाई और कमजोरी सामने आ सकती हैं. कभी-कभी जहरीला सांप काटने के बावजद जहर नहीं छोड़ता है इस ड्राई बाइट के कारण काटे गए जगह पर  जलन हो सकता है.

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva